कैमूर में PM बोले- मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में... गाने जंगलराज की आहट

कैमूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद राजद और कांग्रेस वालों के गुब्बारे की हवा निकलने लगी है।

पीएम मोदी की तस्वीर

कैमूर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद राजद और कांग्रेस वालों के गुब्बारे की हवा निकलने लगी है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के नौजवानों ने विपक्ष की सारी प्लानिंग फेल कर दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगलराज के युवराज जो वादे कर रहे हैं, उनसे जब पूछा जाए कि कैसे पूरा करेंगे, तो उनके मुंह में “दही जम जाती है।” उन्होंने कहा कि राजद के प्रचार गानों से उनकी सोच साफ झलकती है।

पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा, “राजद वालों के प्रचार गीतों में लाइन है – ‘आएगी भइया की सरकार, बनेंगे रंगदार।’ यानी ये इंतजार कर रहे हैं कि कब सरकार आए और फिर से रंगदारी और जंगलराज शुरू हो।”

उन्होंने कहा कि एक और गाने में शब्द हैं – ‘मारब सिक्सर के 6 गोली छाती में’। पीएम ने कहा कि यह उनकी सोच को दर्शाता है कि अगर वे सत्ता में आए, तो फिर से वही पुराना दौर लौटेगा — जब डर और दहशत का माहौल था।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि RJD के मेनिफेस्टो पर कांग्रेस चुप है, दोनों पार्टियों के बीच गहरी खाई बन चुकी है।

राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “ये लोग दुनियाभर में घूमते हैं, लेकिन अयोध्या नहीं जाते। इन्हें प्रभु श्रीराम में आस्था नहीं है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद की राजनीति “राम विरोध” पर टिकी है, लेकिन जनता अब सच्चाई समझ चुकी है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM