PM मोदी बोले- RJD ने कट्टे के बल पर CM पद लिया, कट्टा-क्रूरता इनकी पहचान है

आरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की राजनीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वे जनता को अंदर की बात बताना चाहते हैं

PM मोदी

आरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की राजनीति पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वे जनता को अंदर की बात बताना चाहते हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया से पहले बिहार में गुंडागर्दी का खेल खेला गया था। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री पद आरजेडी (RJD) के पास जाए, लेकिन आरजेडी ने कांग्रेस पर दबाव बनाकर यह पद अपने कब्जे में ले लिया। पीएम मोदी ने कहा, “आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चोरी कर लिया।”

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और आरजेडी के बीच भयंकर झगड़ा चल रहा है। दोनों दलों में इतनी दुश्मनी बढ़ गई है कि चुनाव के बाद ये एक-दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं कर सकते।

कांग्रेस और आरजेडी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कांग्रेस की नींद उड़ी हुई है। धमाके पाकिस्तान में हुए, लेकिन सदमा शाही परिवार को लगा। कांग्रेस आज भी उस सदमे से बाहर नहीं निकल पाई है।

प्रधानमंत्री ने जनता से कहा कि विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार पर वर्षों तक राज किया, लेकिन राज्य को केवल पिछड़ापन, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी दी।

मोदी ने कहा, “जहां कट्टा और क्रूरता का राज होता है, वहां कानून दम तोड़ देता है। जहां कटुता बढ़ाने वाली कांग्रेस और आरजेडी होती हैं, वहां समाज में सद्भाव खत्म हो जाता है। जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे बिहार को नई दिशा देने के लिए एनडीए (NDA) को समर्थन दें, ताकि राज्य विकास, सुशासन और रोजगार के मार्ग पर आगे बढ़ सके।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM