पटना में PM मोदी का भव्य रोड शो: फूलों से सजी गाड़ी में निकले, ललन सिंह साथ

पटना में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। फूलों से सजी गाड़ी पर सवार होकर प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 2.8 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

PM मोदी

पटना में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रोड शो आयोजित किया गया। फूलों से सजी गाड़ी पर सवार होकर प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 2.8 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। यह रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होकर उद्योग भवन (गांधी मैदान) तक गया। पूरे रास्ते में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक, इस रोड शो में पटना के छह विधानसभा क्षेत्रों—पटना साहिब, कुम्हरार, दानापुर, दीघा, बांकीपुर और फुलवारी—के प्रत्याशी एक-एक कर प्रधानमंत्री के साथ रथ पर सवार हुए। भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में जोशभरे नारे लगाए। कुल 10 स्वागत पॉइंट बनाए गए थे, जहां प्रधानमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह रोड शो केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधने की रणनीति का हिस्सा है। हालांकि, इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए।

रोड शो के दौरान पटना की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा, जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी लग गया। आर ब्लॉक चौराहे पर स्थिति बिगड़ने पर कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग तक तोड़ दी।

रोड शो समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद प्रधानमंत्री का कार्यक्रम राजभवन में निर्धारित है, जहां वे NDA नेताओं के साथ रात्रिभोज (डिनर) करेंगे।

पटना में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हजारों की संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और ड्रोन से भी पूरे रूट की निगरानी की जा रही है। प्रधानमंत्री का यह रोड शो बिहार की सियासत में एक नया जोश और ऊर्जा भरने वाला साबित हो रहा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM