PM मोदी गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे, नड्डा बोले- जनता ने जंगलराज के खिलाफ विकास चुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया।

PM मोदी गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे, नड्डा बोले- जनता ने जंगलराज के खिलाफ विकास चुना
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 14, 2025, 7:13:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन किया। इस दौरान सारे कार्यकर्ताओं ने भी गमछा लहराया।

बिहार में NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 34 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।

NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM और RLM की मिलाकर 9 सीटों हैं।

बिहार में NDA की जीत पर पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा...

NDA ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।