PK बोले-सम्राट चौधरी 6 लोगों की हत्या के अभियुक्त, उनकी गिरफ्तारी हो

सम्राट चौधरी सिर्फ हत्या के अभियुक्त नहीं, बेहद चर्चित रहे शिल्पी-गौतम रेप और हत्याकांड में भी संदिग्ध अभियुक्त के तौर पर नामजद थे। सीबीआई ने इनकी जांच कि थी। सम्राट चौधरी बतायें कि ये बातें सच है या नहीं। अगर वो नकारेंगे तब हमलोग फिर डॉक्यूमेंट समे

प्रशांत किशोर

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आज सोमवार को पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित कैम्प कार्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस कर मानव वैभव विकास ट्रस्ट के साथ ही मंत्री अशोक चौधरी और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर बड़े हमले किए।

प्रशांत किशोर ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बिहार सरकार से मांग की कि इनको हत्या के आरोप में तुरंत पद से बर्खास्त कर अरेस्ट किया जाए। साल 1995 में तारापुर में जिन सात लोगों की हत्या हुई, वो सभी इन्हीं की कुशवाहा जाति के थे। केस संख्या 44/1995 में सीजेएम के पास डॉक्यूमेंट सबमिट किया और बताया कि राकेश कुमार उर्फ सम्राट चंद्र मौर्य उर्फ सम्राट चौधरी पिता शकुनि चौधरी का डेट ऑफ़ बर्थ 1 मई 1981 है। इसी वजह से इन्हें नाबालिग बताकर जेल से निकाला गया। लेकिन 2020 में उन्होंने इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट में अपना उम्र 51 साल बताया। इसका मतलब है कि 1995 में इनका उम्र 26 साल था। तब कोर्ट ने गलती से अभियुक्त होने के बावजूद इनको बरी कर दिया। ये जब तक कोर्ट से फ्री नहीं होते इनको जेल में होना चाहिए। इसलिए मेरा मुख्यमंत्री और राज्यपाल से अनुरोध है कि संवैधानिक पद पर बैठा यह आदमी देश के विधि-विधान का अपमान कर रहा है। मुख्यमंत्री इनपर कार्रवाई नहीं करें तो 2-3 दिन में राज्यपाल के पास डेलीगेशन लेकर जायेंगे। या तो इनको बर्खास्त कर अरेस्ट करें नहीं तो सभी मर्डर के आरोपियों को जेल से छोड़ दें। 

उन्होंने यह भी बताया कि सम्राट चौधरी सिर्फ हत्या के अभियुक्त नहीं, बेहद चर्चित रहे शिल्पी-गौतम रेप और हत्याकांड में भी संदिग्ध अभियुक्त के तौर पर नामजद थे। सीबीआई ने इनकी जांच कि थी। सम्राट चौधरी बतायें कि ये बातें सच है या नहीं। अगर वो नकारेंगे तब हमलोग फिर डॉक्यूमेंट समेट इसका खुलासा करेंगे।

*प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी को फिर घेरा, बोले - हम पर 100 करोड़ का जो मानहानि नोटिस भेजे हैं, अगर 7 दिन के भीतर वापस लेकर माफी नहीं मांगे तो 500 करोड़ की और अवैध संपत्ति का खुलासा करेंगे*

इसके बाद प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर हमला करते हुए कहा कि उनके द्वारा 200 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का हमने डॉक्यूमेंट जारी किया है। वो अब बतायें कि यह सब उनकी जमीन नहीं है। उनके नोटिस का जवाब दिए हैं। अब वो कह रहे हैं कि कानूनी रास्ता छोड़कर हमसे राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे। लेकिन इससे बात नहीं बनेगी। इनको सीधी चुनौती दे रहे हैं कि अगर 7 दिन में नोटिस वापस नहीं लिए और माफ़ी नहीं मांगे तो हमलोग इनके खिलाफ राज्यपाल से लेकर कोर्ट तक जायेंगे। आगे उनके 500 करोड़ की संपत्ति का डॉक्यूमेंट समेत खुलासा करेंगे।

उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी के विभाग में बीते आठ महीने में 20 हजार करोड़ से ज़्यादा का कांट्रैक्ट दिया गया है। हर कांट्रैक्ट में इन्होंने 5% कमीशन लिया है। इसके बाद जब भी विभाग का पैसा रिलीज होता है, तब 0.5% कमीशन लिया जाता है। यह वही पैसा है जो विभाग के इंजीनियर के पास आता है और जो रकम बीते दिनों एक इंजीनियर के घर पर जलाई गई थी। अगली प्रेस कांफ्रेंस में हम उनलोगों को भी बिठायेंगे जिन्होंने 5-5% कमीशन दिया है।

*प्रशांत किशोर ने मानव वैभव विकास ट्रस्ट से भी पूछे सवाल, बोले - जियालाल आर्य जी, अनिता कुणाल जी और मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की सासू मां को प्रेस में आकर ये बताना चाहिए कि शांभवी चौधरी की सगाई के बाद ट्रस्ट ने 100 करोड़ की संपत्ति कैसे खरीदी*

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हमारा सीधा-सीधा इल्जाम मानव वैभव विकास ट्रस्ट पर है। इससे जुड़े जियालाल आर्या जी बतायें कि अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी की सायन कुणाल से सगाई के बाद ही न्यास के अकाउंट से 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति खरीदी गई है। यह रकम कहां से आई है? इस ट्रस्ट से बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की सास भी जुड़ी हैं। ये लोग स्वर्गीय किशोर कुणाल के नाम को दागदार न करें। जियालाल आर्या जी, किशोर कुणाल की पत्नी अनिता कुणाल और मुख्य सचिव की सासू मां को प्रेस कांफ्रेंस कर बताना चाहिए कि न्यास के पास 100 करोड़ से ज़्यादा की संपत्ति खरीदने का पैसा कहां से आया? उन्हें अपने अकाउंट डिटेल्स सार्वजनिक करना चाहिए।

जन सुराज की फंडिंग को लेकर PK ने स्पष्ट किया ब्यौरा, बोले -  सलाहकार के तौर पर पिछले 3 साल में 241 करोड़ रुपए कमाया, GST एवं इनकम टैक्स भरा और 98.75 करोड़ रुपए जन सुराज को दिया*

इससे पहले प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी की फंडिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर जवाब दिए। उन्होंने बताया कि हमने जिन लोगों की मदद की है, उनसे जन सुराज को फंडिंग मिल रही है। मैंने बीते तीन साल में बिजनेस कंसल्टिंग के माध्यम से 241 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह सलाह देने का पैसा कमाए हैं, कोई चोरी नहीं किए हैं। इसपर 30.95 करोड़ जीएसटी भरा गया है। 20 करोड़ इनकम टैक्स दिया है। इसके बाद बची रकम में से 98.75 करोड़ जन सुराज पार्टी को डोनेट किए हैं। हम अपने खून पसीना की कमाई का पैसा लगा रहे हैं। अगले दस साल में अपना शरीर बेचकर भी पैसा लाना हुआ तो लाएंगे, लेकिन बिहार में चोरी की राजनीति नहीं चलने देंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि नवयुगा कंस्ट्रक्शन से 11 करोड़ रुपये दो घंटे की सलाह के लिए लिए हैं। यह बिहार के लड़के की, सरस्वती की ताक़त है। हमारे जन सुराज के साथी भी बिहार के लोगों से पैसा लेने से पहले अपने से डोनेट किए हैं।

प्रेस कांफ्रेंस को जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष कुशवाहा और प्रदेश महासचिव किशोर कुमार ने भी संबोधित किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता रामबली चंद्रवंशी, सुधीर शर्मा, विनीता मिश्रा, एमएलसी अफ़ाक अहमद और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान भी मौजूद रहे।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM