PK ने राघोपुर से की चुनावी प्रचार की शुरुआत, लोगों ने किया भव्य स्वागत, तेजस्वी के क्षेत्र में सुनी लोगों की समस्याएं

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा पहुंचे।

Prasant kisor

वैशाली: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा पहुंचे। राजद नेता तेजस्वी यादव के क्षेत्र राघोपुर में उन्होंने कई जगह घूम-घूमकर आम लोगों खासकर महिलाओं से बात की। उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान महिलाओं ने इलाके में स्कूल न होने, अस्पताल न होने की शिकायतें की। कहा कि बच्चों की पढ़ाई सही से नहीं हो रही है। परिवार में किसी सदस्य के बीमार पड़ने पर इलाज के लिए पटना जाना पड़ता है। 

प्रशांत किशोर ने राघोपुर के रुस्तमपुर चौक, कबीर चौक, पहाड़पुर और प्रखंड कार्यालय के इलाकों में जाकर लोगों से बात की। लोगों ने उन्हें इलाके में समस्याओं के अंबार के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि गंगा दियारा का यह इलाका करीब करीब साल भर पानी में डूबा रहता है। लेकिन यहां के विधायक तेजस्वी यादव कभी हमलोगों से मिलने, हमारी समस्याओं को देखने नहीं आते हैं। 

इस दौरान प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी पार्टी में यह नियम लागू किया गया है कि आपके क्षेत्र की जनता अगर चाहेगी तभी आप उम्मीदवार होंगे। इसलिए हम आज राघोपुर आए हैं यह देखने कि यहां की जनता किसे देखना चाहती है। अब पार्टी की मीटिंग में अगले दो दिनों में यह तय हो जाएगा कि राघोपुर से कौन उम्मीदवार होगा।

उन्होंने इस दौरान राघोपुर प्रखंड कार्यालय के पास माता महारानी मंदिर में भी दर्शन किए। पूरे विधिविधान से पूजा की। उन्हें लड्डू से तौला भी गया। जन सुराज कार्यकताओं ने भव्य तरीके से पूरे उत्साह में ढोल-नगाड़े बजाकर और जेसीबी से फूल बरसाकर प्रशांत किशोर का स्वागत किया।

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM