पटना–सोनपुर में बनेगा नया ग्रेटर पटना, जानें किन 11 शहरों को मिल सकती है सेटेलाइट सिटी की सौगात

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही शहरी विकास की रफ्तार पकड़ने जा रही है. मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में वह फैसला हो सकता है

Nitish Kumar

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही शहरी विकास की रफ्तार पकड़ने जा रही है. मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में वह फैसला हो सकता है, जिसका इंतजार कई वर्षों से किया जा रहा है. पटना–सोनपुर की जमीन पर बनने वाली ‘ग्रेटर पटना’ ग्रीनफील्ड टाउनशिप इस बदलाव की सबसे बड़ी शुरुआत होगी. दिल्ली–एनसीआर की तर्ज पर बिहार की राजधानी एक बड़े महानगर में तब्दील होने की दिशा में पहला कदम उठाने जा रही है

नगर विकास विभाग के अनुसार इस महत्वाकांक्षी योजना में सबसे पहले पटना को चुना गया है. सोनपुर के विशाल भू-भाग को शामिल करते हुए न्यू पटना अथवा ग्रेटर पटना के नाम से एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और ग्रीनफील्ड शहर बसाने की तैयारी है. इस टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, हरित क्षेत्र, अस्पताल, स्कूल, बिजनेस सेंटर, आवासीय सेक्टर, आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और हाई-डेंसिटी कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे.

कैबिनेट में एक और बड़े प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, सीतामढ़ी में ‘सीतापुरम’ नाम की नई आध्यात्मिक सिटी. मां जानकी की जन्मभूमि को वैश्विक धार्मिक–पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने के लिए यह टाउनशिप तैयार की जा रही है. सरकार चाहती है कि सीतापुरम वैसा ही धार्मिक–सांस्कृतिक केंद्र बने, जैसा मथुरा, अयोध्या और उज्जैन अपनी-अपनी पहचान रखते हैं.

नगर विकास मंत्री नितिन नवीन ने अपने विभाग का प्रभार संभालते ही इस योजना को कैबिनेट एजेंडे में शामिल करा दिया. विभाग की ओर से कुल सात प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है बिहार के नौ प्रमंडलीय मुख्यालयों में मॉडल सिटी विकसित करना. इसका मतलब यह है कि मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, चंपारण समेत सभी प्रमुख शहरों में समान तर्ज पर सैटेलाइट सिटी स्थापित की जाएंगी.

दावा किया जा रहा है कि ग्रेटर पटना बिहार का पहला ऐसा मेगासिटी होगा, जिसके लिए पूरी मास्टर प्लानिंग विश्वस्तरीय मानकों के तहत होगी. यहां ट्रैफिक मैनेजमेंट, जल-निकासी, स्मार्ट ट्रांजिट, कचरा निस्तारण और पब्लिक स्पेस डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार चाहती है कि पटना–सोनपुर बेल्ट बिहार के आर्थिक विकास का भविष्य का केंद्र बने.

Trending News

स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM