लालू यादव के परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव नहीं जीत रहा: सम्राट चौधरी ‎

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने आज कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 2010 के चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति होगी।

Samrat Chaudhary

पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने आज कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम 2010 के चुनाव परिणाम की पुनरावृत्ति होगी।  

‎पटना स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में  एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री बिहार आए और एनडीए के पक्ष में प्रचार किया। सभी को बिहार की जनता का प्यार और स्नेह मिला।  

‎उन्होंने कहा कि पहले चरण का जो चुनाव हुआ उसमें लगभग 100 सीटें एनडीए के खाते में आ रही हैं और लालू यादव के परिवार का कोई व्यक्ति चुनाव नहीं जीत रहा है।  

‎उन्होंने आगे एनडीए और बिहार की जनता को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि दूसरे चरण में भी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करेंगे और एनडीए को भारी बहुमत से विजयी बनाएंगे।

‎उन्होंने कहा, "जब हम लोग रैलियों में जाते थे तब स्पष्ट लगता था कि बिहार में लालटेन युग समाप्त हो गया। जनता यह कहती है कि अब न दुकान में लालटेन मिलती है और न किसी के घर में। मोदी जी और नीतीश जी के युग में क्षेत्र एलईडी बल्ब युक्त है। और उस पर भी 125 यूनिट लगभग एक करोड़ 70 लाख परिवार के घरों में पिछले 4 महीने से बिजली बिल नहीं आया। यह ऐतिहासिक फैसला रहा।"  

‎उन्होंने आगे महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग लालटेन वाले गुमराह करते थे कि इस पर सूद देना होगा और यह पैसा वापस करना होगा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और हम लोगों ने भी इसका जोरदार खंडन किया।  

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए ने युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार की चिंता की, उन्हें उद्यमी बनाने की शुरुआत की। ईबीसी वर्ग के लिए अलग से सुप्रीम कोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें कई वर्गों को जोड़ने का काम किया गया।  

‎उन्होंने प्रचार अभियान में मिले समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद दिया।  

‎उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लोकतंत्र में जनता तय करती है कि कौन कहाँ बैठेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह गांधी परिवार का सत्ता नहीं है जिसमें राहुल गांधी की माताजी भी सुपर पावर रही, पिताजी भी प्रधानमंत्री रहे, उनकी दादी जी 13 साल प्रधानमंत्री रही, दादी के पिताजी 17 साल प्रधानमंत्री रहे और तब भी राहुल गांधी बैठकर रो रहे हैं। 55 साल तक कांग्रेस पार्टी ने भारत को लूटा है। जनता सभी पापों का हिसाब करती हैं। हम आरक्षण मंडलवादी भी हैं और कमंडलवादी भी हैं।  

‎आज की प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु एवं प्रवक्ता धनंजय गिरी उपस्थित रहे।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM