रोड शो में आज PM मोदी के साथ नहीं दिखेंगे नीतीश कुमार, अलग चुनावी कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

PM Modi

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरा और नवादा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। साथ ही पटना में 2.8 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी रोड शो के जरिए पटना की 14 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे।

पीएम मोदी का रोड शो कदमकुआं के दिनकर चौक से शुरू होगा, जो पटना के प्रमुख इलाकों से होते हुए आगे बढ़ेगा। रोड शो शाम 5 बजे से शुरू होने की संभावना है। पूरे रास्ते में 10 स्वागत पॉइंट बनाए जा रहे हैं, जहां प्रधानमंत्री का स्वागत फूल, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा।

दिनकर चौराहा से शुरू होकर पीएम मोदी का रोड शो गांधी मैदान के उद्योग भवन तक खत्म होगा। पीएम के रोड शो में सीएम नीतीश शामिल नहीं होंगे। वो आज मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा और मधेपुरा में जनसभा करेंगे। इसके बाद रात में मधेपुरा में ही रुकेंगे।

वहीं 4 नवंबर को पीएम मोदी बिहार की महिलाओं के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे, जबकि पहले फेज के वोटिंग वाले दिन यानी 6 नवंबर को उनकी गलपुर एयरपोर्ट मैदान और अररिया के फारबिसगंज में जनसभा होगी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM