रिकॉर्ड वोटिंग से खुश हुए नीतीश कुमार, बोले- अब बिहार को टॉप स्टेट बनाना है

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक पूरी हो चुकी है। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Nitish Kumar

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक पूरी हो चुकी है। इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुल 1314 उम्मीदवारों का भाग्य अब ईवीएम में बंद हो चुका है। पहले चरण में मतदान प्रतिशत पिछले चुनावों की तुलना में अधिक रहा, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि जनता बिहार के भविष्य को लेकर सजग और उत्साहित है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस ऐतिहासिक मतदान के लिए बिहार की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने अपने एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा- "बिहार को सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का अब समय आ गया है। लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि यह हमारा दायित्व भी है।" उन्होंने जनता से दूसरे चरण के मतदान (11 नवंबर) में भी इसी जोश और जिम्मेदारी के साथ भाग लेने की अपील की।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस बार का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का नहीं, बल्कि बिहार के विकास के नए अध्याय की शुरुआत का चुनाव है। उन्होंने एनडीए गठबंधन की नीतियों और योजनाओं को जनहित से जोड़ते हुए कहा कि राज्य के हर वर्ग का विकास उनकी प्राथमिकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान एनडीए के लिए उत्साहजनक संकेत है। वहीं, महागठबंधन भी मत प्रतिशत बढ़ने को अपने पक्ष में बता रहा है। अब सबकी निगाहें 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान और 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM