नीतीश कुमार का विपक्ष पर निशाना: “पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया, बस लोगों को बांटने का काम किया”

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर

Nitish Kumar

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। आज सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर जिले में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का पहला कार्यक्रम गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के तीनटंगा में आयोजित किया गया है, जहाँ उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर अपनी सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं।

नीतीश कुमार ने कहा कि, "पहले बिहार की स्थिति बहुत खराब थी। लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से डरते थे। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बच्चे, लड़के-लड़कियाँ सुरक्षित माहौल में बेझिझक घूम सकते हैं।" उन्होंने पुराने दौर को “फालतू सरकार का समय” बताते हुए कहा कि उस समय हिंदू-मुस्लिम झगड़े, पढ़ाई और इलाज की बदतर स्थिति, खराब सड़कें और बिजली की कमी जैसी समस्याएँ आम थीं। नीतीश ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में सुधार कर बिहार को विकास की राह पर लाया है।

पहली सभा के बाद मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यक्रम गोराडीह के मुक्तपुर उच्च विद्यालय खेल मैदान में होगा। इसके बाद तीसरी सभा सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के करहरिया स्थित देवी प्रसाद महतो उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित की जाएगी।

गोपालपुर सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहाँ जदयू ने अपने सिटिंग विधायक गोपाल मंडल का टिकट काटकर, हाल ही में आरजेडी से जदयू में शामिल हुए बुलो मंडल को उम्मीदवार बनाया है।

नीतीश कुमार ने मंच से कहा कि आज बिहार में कानून-व्यवस्था मजबूत है, पुलिस मुस्तैद है और कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने जनता से एनडीए प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि बिहार का विकास रुकना नहीं चाहिए — “हमने सबके हित में काम किया है और आगे भी करेंगे।”

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM