बिहार चुनाव में टिकट न मिलने पर फफक-फफककर रोए नेताजी, बोले- सालों की मेहनत पर पानी फिर गया

Bihar Election

Bihar Election

बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा फाइनल होने के साथ ही अब उम्मीदवारों का ऐलान होने लगा है. ऐसे में टिकट के तमाम दावेदारों के दिल भी टूटने लगे हैं.

बिहार में भाजपा, जेडीयू से लेकर छोटे दलों द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान के बीच अब दावेदारों के दिल टूटने की खबरें भी सामने आने लगी हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें टिकट न मिलने पर LJP(R) नेता अभय सिंह फूट फूटकर रोता दिखा. मोरवा सीट JDU के खाते में जाने से नेताजी के चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया और फिर झर-झर कर आंसू बहाते हुए और बच्चों की तरह रोते हुए उन्होंने दिल का दर्द बयां कर डाला

समस्तीपुर जिले के मोरवा विधानसभा सीट से लोजपा(रामविलास) के नेता अभय कुमार सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे फूट-फूट कर रोते हुए टिकट बंटवारे में पैसे के लेनदेन का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में अभय सिंह कहते दिख रहे हैं की हमसे ज्यादा किसी ने पैसा दे दिया, इसलिए उसे टिकट मिल गया। अब मैं इस राजनीति से संन्यास लेता हूं। वीडियो के वायरल होते ही यह मामला राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गया है

दरअसल, 2020 के विधानसभा चुनाव में अभय कुमार सिंह लोजपा(रामविलास) के प्रत्याशी रहे थे और इस बार भी वे मोरवा सीट से दावेदारी कर रहे थे। लेकिन जब एनडीए गठबंधन के तहत चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें दी गईं, तब मोरवा और रोसड़ा सीटें भी उसके हिस्से में थीं। बाद में नीतीश कुमार के नाराज होने के बाद सीट जेडीयू के खाते में चली गई, जहां से पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद को उम्मीदवार बनाया गया

इस फैसले से नाराज अभय सिंह ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी पीड़ा जाहिर की और राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। वीडियो में वे काफी भावुक नजर आ रहे हैं और अपने समर्थकों से राजनीति छोड़ने का इरादा जताते हैं। इस बीच, एनडीटीवी की टीम ने अभय सिंह से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बंद मिला. फिलहाल उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग टिकट बंटवारे में पारदर्शिता पर सवाल उठा रहे हैं

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM