एनडीए की नीतियां गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित: भूपेंद्र पटेल ‎

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर आज नामांकन में तेजी आ गई। भाजपा एनडीए की ओर से आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

भूपेंद्र

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर आज नामांकन में तेजी आ गई। भाजपा एनडीए की ओर से आज विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस क्रम में नामांकन सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए और एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।  

‎भाजपा एनडीए के प्रत्याशी के रूप में आज पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कटिहार से नामांकन दाखिल किया तो अरवल से पूर्व विधायक मनोज शर्मा, विस्फी से हरिभूषण ठाकुर बचौल, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, गुरुआ से उपेंद्र दांगी, और रामगढ़ से अशोक कुमार सिंह ने नामांकन भरा।  

‎इसके अलावा मोहनिया से संगीता कुमारी, प्राणपुर से निशा सिंह, राजनगर से सुजीत पासवान, ढाका से पवन जायसवाल, बगहा से राम सिंह, रामनगर से नंद किशोर राम, नरकटियागंज से संजय पांडेय, पीरपैंती से मुरारी पासवान और औरंगाबाद से त्रिविक्रम सिंह ने भी आज अपना नामांकन पत्र भरा।  

‎वजीरगंज, अरवल, और गुरुआ में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र भरने के बाद आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और मंत्री जनक राम पहुंचे। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। एनडीए की नीतियां गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित हैं। विकास और सुशासन की इस यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।  

‎उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार को विकास के क्षेत्र में आगे लाने के लिए प्रयासरत हैं।  

‎एनडीए के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। पहले की सड़क और अब की सड़क को देख लीजिए कितना कुछ बदल चुका है। यह विकास एनडीए सरकार में ही संभव है। जब देश का हर राज्य विकसित और प्रगतिशील होगा, सभी लोगों का विकास होगा।  

‎इधर, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और राजभूषण निषाद विस्फी, मधुबनी, राजनगर और ढाका पहुंचे और नामांकन सभा में एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इसके अलावा हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी और सांसद प्रदीप सिंह कटिहार, त्रिवेणीगंज में जबकि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद भैरवा और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रामगढ़, मोहनिया और सासाराम में आयोजित महती नामांकन सभा में एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।  

‎नामांकन सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जहां जंगलराज की स्थिति और वर्तमान सरकार की तुलना की, वहीं बिहार के विकास के लिए एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।  

‎इधर, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे और सांसद संजय जायसवाल बगहा, रामनगर और नरकटियागंज पहुंचे और नामांकन सभा में उपस्थित होकर एनडीए प्रत्याशियों के लिए लोगों से वोट की अपील की। यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और रामनाथ ठाकुर पीरपैंती और औरंगाबाद में नामांकन सभा को संबोधित किया।  

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM