जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनावी नतीजों पर दी प्रतिक्रिया, बोले - NDA को जीत की बधाई देते हैं हमलोग विधानसभा में न रहते हुए भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आज बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उदय सिंह

पटना: जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने आज बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह सबसे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत पर NDA को बधाई दी और नई सरकार के बनने के लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनने वाली नई सरकार से हमारी मांग है कि अब साफ-सुथरी सरकार बने और दागी मंत्रियों को जगह ना मिले। हमारे जो भी मुद्दे थे उनपर खुद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जी ने भी बातें की। इसलिए हम यह देखते रहेंगे कि उन मुद्दों पर कितना काम होता है। 

उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज की स्थापना जिस दृढ़ता से हुई थी और परिवर्तन का जो उद्देश्य था, वो जारी रहेगा। सरकार की कमियों को हम उजागर करते रहेंगे। महागठबंधन के पास जब पहले ताकत थी तब भी वो विपक्ष की भूमिका सही से नहीं निभा रहे थे। हालांकि हम विधानसभा में नहीं रहेंगे लेकिन फिर भी अब बिहार की जनता जन सुराज को एक मजबूत विपक्ष की भूमिका में देखेगी। 

जन सुराज के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि हम निराश हैं लेकिन हताश नहीं हैं। अपेक्षित वोट न आने का एक मुख्य कारण यह लग रहा है कि अंतिम वक्त में लोगों को लगा कि जन सुराज को दिया गया वोट कहीं राजद को वापस सरकार में आने में मदद न कर दे, इसलिए लोगों ने अपने वोट एनडीए की ओर शिफ्ट कर दिए। 

बिहार सरकार ने जनता के 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे- उदय सिंह

उदय सिंह ने बिहार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एनडीए को मिला प्रचंड बहुमत खरीदा गया है। देश में पहले भी ऐसी कोशिशे होती रही हैं। लेकिन यह पहली बार है कि राज्य सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपया खर्च कर यह बहुमत प्राप्त किया है। जनता के पैसे से जनता का वोट खरीदा गया है। अब बिहार सरकार के पास शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसी जरूरी चीजों पर खर्च करने लायक रुपये नहीं बचे हैं। इन्होंने इस कैश ट्रांसफर के लिए वर्ल्ड बैंक से मिले लोन की रकम में से भी 14 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। 

उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि प्रशांत किशोर जी ने जब जदयू को 25 सीटें नहीं आने की बात कही थी तब की परिस्थितियां कुछ और थी। लेकिन उसके बाद सरकार ने जिस तरह तिजोरी खोली और वोटों की खरीद शुरू हुई तब सबकुछ बदल गया। फिर उनकी सीटें बढ़ना लाजिमी था। 

वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने मीडिया के माध्यम से राज्य भर में जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम फिर से वापसी करेंगे। अपने सभी कार्यकर्ताओं से पहले की तरह मिलेंगे और उनको प्रेरित करेंगे। 

इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता सुभाष सिंह कुशवाहा, सरवर अली और प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान भी मौजूद रहे।

Trending News

डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM