सीट बंटवारे को लेकर मुकेश सहनी नाराज, शाम 4 बजे PC में कर सकते हैं बड़ा ऐलान

मुकेश सहनी

Mukesh sahni

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। बताया जा रहा है कि सहनी महागठबंधन से मिली सीटों को लेकर नाराज हैं 

सीट को लेकर मुकेश साहनी महागठबंधन में काफी नाराज हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें महज 9 सीटें ही ऑफर की गई थीं. इससे वह काफी खफा थे. मुकेश सहनी कल बुधवार रात तेजस्वी की बैठक में भी नहीं गए थे. VIP की तय सीटों पर आरजेडी ने पहले ही अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. सहनी की पार्टी की जिन सीटों पर आरजेडी ने प्रत्याशी उतारे हैं उसमें औराई, गौडा बौराम,सिमरी बख्तियारपुर जैसी सीटें शामिल हैं.

पहले यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12 बजे तय थी, लेकिन अब इसे शाम 4 बजे तक के लिए टाल दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले राहुल गांधी ने मुकेश सहनी से फोन पर बात की है। माना जा रहा है कि बातचीत के बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय आगे बढ़ाया गया है।

उधर, मुकेश सहनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले पटना के होटल मौर्या के बाहर उनके समर्थकों में जमकर मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अब सबकी निगाहें शाम 4 बजे होने वाली उस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां मुकेश सहनी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। क्या वे महागठबंधन में बने रहेंगे या नया रास्ता चुनेंगे—इस पर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज है।

महागठबंधन में जारी तकरार के बीच भारतीय जनता पार्टी चुटकी लेने से बाज नहीं आ रही है. बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तकरार को लेकर कहा, “महागठबंधन में सिर फुटव्वल चल रहा है. आज महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस की बीच जो आपसी खींचतान चल रही है, ये इस बात को साबित करता है कि आगे भी इनका यही स्वभाव दिखेगा इसलिए वोटर्स ने NDA के लिए अपना मन बना लिया है.”

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM