मनोज तिवारी का RJD पर हमला बोले- NDA के पास 56 इंच सीना, उनके पास इतना लंबा जीभ

बीजेपी नेता और जाने वाले भोजपुरी सिंगर सह अभिनेता मनोज तिवारी ने महागठबंधन खासकर लालू यादव की राजद पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बयान पर तंज कसा।

मनोज तिवारी

बीजेपी नेता और जाने वाले भोजपुरी सिंगर सह अभिनेता मनोज तिवारी ने महागठबंधन खासकर लालू यादव की राजद पर जोरदार प्रहार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बयान पर तंज कसा। भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव को मनोज तिवारी ने राजद से सावधान किया है। हालांकि मनोज तिवारी ने खेसारी को आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ने पर बधाई भी दी है। खेसारी लाल छपरा विधानसभा सीट से लालटेन चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रहे हैं। पहले उनकी पत्नी चंदा यादव के लड़ने की योजना थी पर तकनीकि कारणों से अंतिम समय में खेसारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा

मनोज तिवारी सवालों का जवाब दे रहे थे।जब उनसे कहा गया कि तेजस्वी यादव सरकार बनाने और मुकेश सहनी डिप्टी सीएम का दावा करते हैं। इस पर मनोज तिवारी ने कहा कि महागठबंधन अब रहा ही नहीं। यह महाठगबंधन बन गया। हमारे गठबंधन के पास 56 इंच का सीना है। उनके पास 56 इंच का जीभ। जो मन में आए बोल सकते हैं।

इन लोगों ने अभी तक अपना सीट फाइनल नहीं किया। जनता को धोखा दे रहे हैं। हर परिवार में नौकरी देने का दावा करने वाले अपने पटिदारी में नौकरी के लिए जमीन ले लिए। दूसरों को कैसे देंगे। राजद का नौकरी छीनने का काम करती है। जिन्हें जमीन देगी उनकी जमीन ले लेगी।

खेसारी लाल यादव के राजद से चुनाव लड़ने पर कहा कि वे एक अच्छे कलाकार हैं। कल तक भाजपा का प्रचार करते थे। आज यह निर्णय लिया है। वे बड़े स्टार हैं, आदमी भी अच्छे हैं, लेकिन जहां चले गए हैं उनकी सच्चाई का पता जल्द चल जाएगा। यह एहसाल हो जाएगा गलत पार्टी में चले गए। चुनाव लड़ने के लिए शुभकामना है।

मनोज तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए चुनाव लड़ रहा है। इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM