मंगल पांडे ने स्वास्थ्य विभाग संभालते ही खोला नौकरियों का पिटारा, इन पदों पर होगी बंपर बहाली

बिहार में नई सरकार की गठन हो गई है। सीएम नीतीश के साथ 26 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है।

Mangal Pandey

बिहार में नई सरकार की गठन हो गई है। सीएम नीतीश के साथ 26 अन्य ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। अब एक एक कर मंत्री अपना अपना पदभार संभाल रहे हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने चौथी बार पदभार संभाला है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चौथी बार स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलने पर गर्व है।

मंगल पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग को और मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के सहयोग से बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति दी जाएगी। वहीं पदभार संभालते ही स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग में बंपर बहाली का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, लंबे समय से बिहार की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। पहली बार स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नीतीश कुमार और सुशील मोदी के नेतृत्व में मिली थी, जिससे सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ।

स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विभाग का सबसे महत्वपूर्ण कार्य लंबित नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करना है। मंत्री ने घोषणा की कि सामाजिक व्यवस्था पदाधिकारी (SO) के 663 पद दिसंबर तक भरे जाएंगे। दंत चिकित्सक (Dentist) के 808 पदों पर नियुक्ति दिसंबर तक पूरी होगी। ग्रेड-A नर्स के 11,389 पदों पर नियुक्ति होगी। नर्सिंग स्कूल टीचर के 498 पदों की परीक्षा संपन्न, नियुक्ति शीघ्र होगी। BTAC पद परिणाम आने के बाद नियुक्ति की जाएगी। पैरामेडिकल पद के 12,627 नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी। सहायक चिकित्सक के 220 पद, आयुष चिकित्सक के 1,501 पद और विशेष व सामान्य चिकित्सक, CHO के हजारों पदों पर पहले हुई नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा।  इसके अलावा, एनएचएम के माध्यम से 7,600 विभिन्न पदों की नियुक्ति भी अगले 1 से 4 महीनों के भीतर पूरी की जाएगी

मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कुल 26,000 से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और सभी औपचारिकताएँ लगभग पूरी हो चुकी हैं। मंगल पांडे ने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और बेहतर बनाने के लिए विभाग तेज़ गति से कार्य करेगा

Trending News

स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
आपदा प्रबंधन विभाग का अलर्ट, इन जगहों पर बढ़ सकता है गंगा नदी का जलस्तर, बरतें सावधानी
Sep 03, 2026, 1:30:00 PM
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
टीबी मरीजों के बीच पोषणयुक्त खाद्य पैकेट का वितरण, छह माह तक चिन्हित मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी पोषण सामग्री
Sep 03, 2026, 1:18:00 PM
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
बड़ी खबर: धमाके के साथ धंसी जमीन, भू-धंसान से मचा हड़कंप, मुख्य सड़क पर भी मंडराया खतरा
Sep 03, 2026, 1:09:00 PM
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM