बिलासपुर के पास बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी में जा चढ़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत की खबर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। यहां के गतोंरा स्टेशन के पास सवारी से भरी मेमू ट्रेन मालगाड़ी से जा भिड़ी

Rail Hadsha

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ा रेल हादसा सामने आया है। यहां के गतोंरा स्टेशन के पास सवारी से भरी मेमू ट्रेन मालगाड़ी से जा भिड़ी। इस दौरान मेमू ट्रेन की बोगी मालगाड़ी पर जा चढ़ी। वहीं घटना के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में दर्जनभर लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। यह ट्रेन कोरबा से 1:30 बजे रवाना हुई थी। घटना जयरामनगर स्टेशन के बीच की है।

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि, ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को भारी नुकसान हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि, मरम्मत कार्य में कई घंटे लग सकते हैं, जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन देर रात तक प्रभावित रह सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। 

रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में सिग्नल फेल या मानवीय त्रुटि को संभावित कारण माना जा रहा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और अफवाहों से दूर रहें।

राहत और बचाओ कार्य जारी रेस्क्यू और मेडिकल यूनिट्स को तुरंत भेजा गया है। अब तक कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अधिकारी अभी पुष्टि करने से बच रहे हैं। आसपास के अस्पतालों को सतर्क कर दिया गया है। हादसे के चलते बिलासपुर- कटनी रेलखंड पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक को क्लियर करने और परिचालन बहाल करने की कोशिशों में जुटी है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM