बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, IRCTC घोटाले में कोर्ट ने बनाया आरोपी

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी, IRCTC घोटाले में कोर्ट ने बनाया आरोपी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद के नेता तेजस्वी यादव मुश्किलों में फंस गए हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी घोटाले मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और अन्य आरोपियों पर आरोप तय कर दिए हैं। हालांकि लालू और राबड़ी देवी ने आरोपों से इनकार किया है और ट्रायल का सामना करने की बात कही है, लेकिन यह फैसला ऐसे समय आया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव प्रक्रिया जारी है। इससे तेजस्वी यादव के लिए राजनीतिक चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

कोर्ट का फैसला
कोर्ट ने सीबीआई द्वारा लगाए गए आरोपों को उचित मानते हुए आईपीसी की धारा 420, 120बी सहित अन्य धाराओं में आरोप तय किए हैं। अदालत ने कहा कि आईआरसीटीसी घोटाला लालू प्रसाद यादव की जानकारी में हुआ और उनके परिवार के सदस्यों को सस्ते दाम पर जमीनें आवंटित की गईं। आरोपियों की दलीलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया और सबूतों की पूरी श्रृंखला को स्वीकार किया। अदालत ने मुख्य साजिशकर्ता के रूप में लालू प्रसाद यादव को जिम्मेदार ठहराया।

इससे पहले कोर्ट ने लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। सभी आरोपित रविवार को दिल्ली पहुंचे और सोमवार को अदालत में हाजिर हुए। अब कोर्ट के आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा चलेगा।

आईआरसीटीसी मामले की पृष्ठभूमि
यह मामला 2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए आईआरसीटीसी होटलों के रखरखाव ठेकों के आवंटन में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। आरोप है कि 14 लोगों ने लालू से जुड़ी एक बेनामी कंपनी को 3 एकड़ कीमती जमीन दे कर ठेके हासिल किए। सीबीआई ने 7 जुलाई 2017 को एफआईआर दर्ज कर पटना, दिल्ली, रांची और गुरुग्राम में छापेमारी की।

Trending News

मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM