कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा का ऐलान, नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP संगठन के लिए करेंगे काम

अरुण सिन्हा ने लिखा, "आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा.

Arun sinha

पटना जिले की कुम्हरार विधानसभा सीट से कई बार भाजपा विधायक रहे अरुण कुमार सिन्हा ने इस बार चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। अरुण कुमार सिन्हा लंबे समय से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और भाजपा के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। उनके इस फैसले के बाद कुम्हरार सीट पर अब नया चेहरा सामने आने की संभावना है। पार्टी की ओर से अभी तक प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अरुण सिन्हा ने लिखा, "आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा. पिछले 25 वर्षों में आप सभी ने जो  विश्वास एवं सहयोग दिया उसका सदा आभारी रहूंगा. कार्यकर्ता सर्वो परी, संगठन सर्वों परी."

बता दें कि एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो गया है. जेडीयू और बीजेपी 101-101 सीट पर लड़ेगी. वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 29 सीटें मिलीं हैं. 6-6 सीटें मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को दी गई है. सूत्रों के मुताबिक अरुण सिन्हा को सिंबल नहीं मिला है. इस बीच उन्होंने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से पहले ही अपनी दावेदारी से वे पीछे हट गए हैं.

Trending News

मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM