राजद का हाथ थाम बोले बीजेपी विधायक ललन कुमार, तेजस्वी ही वर्तमान और भविष्य..

भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ललन कुमार बुधवार को राजद में शामिल हो गए।

Rjd

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सूबे की सियासत में हलचल तेज हो गई है। हर दिन नए समीकरण बन रहे हैं और पुराने रिश्ते टूटते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ललन कुमार ने आज बड़ा सियासी कदम उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया है।

बुधवार को पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने ललन कुमार को राजद की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं। पार्टी में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने कहा कि अब वे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार को एक नया दिशा देने का संकल्प लेते हैं।

दरअसल, भाजपा ने इस बार ललन कुमार को टिकट नहीं दिया था, जिसके बाद से ही वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि ललन कुमार किसी न किसी दल में जल्द ही नई पारी शुरू कर सकते हैं — और आखिरकार आज उन्होंने राजद में शामिल होकर उन अटकलों पर विराम लगा दिया।

राजद में शामिल होने के बाद ललन कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा — “राष्ट्रीय जनता दल का कारवां बढ़ता रहे। आज से मैं भी हुआ शामिल। तेजस्वी मय बिहार बनाना है, हम सबने मिलकर ठाना है। तेजस्वी ही वर्तमान हैं, तेजस्वी ही भविष्य! जय भीम!!”

ललन कुमार के इस कदम से भाजपा को झटका लगा है, वहीं राजद खेमे में इसे एक बड़ी राजनीतिक बढ़त माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस नए सियासी समीकरण का असर पीरपैंती सीट से लेकर पूरे भागलपुर जिले तक कितना पड़ता है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM