JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की लिस्टः देखें किसे कहां से मिला टिकट

JDU ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में JDU ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है।

नीतीश कुमार

JDU ने बुधवार को अपने 57 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में JDU ने 3 बाहुबलियों को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया है। 10 SC कैंडिडेट्स को उतारा है।

सरायरंजन से विजय कुमार चौधरी के बेटे के चुनाव लड़ने की सूचना थी, लेकिन पार्टी ने फिर से मंत्री विजय चौधरी को ही उतारा है। 2020 में सबसे कम 12 वोटों से चुनाव जीते कृष्ण मुरारी शरण ऊर्फ प्रेम मुखिया को फिर से हिलसा से टिकट दिया गया है।

जेडीयू द्वारा जारी सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए कई उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। आलमनगर से नरेंद्र नारायण यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बिहारीगंज से नरेंद्र कुमार मेहता, सिंघेश्वर से रमेश ऋषि देव और मधेपुरा से कविता साहा को टिकट मिला है। सोनबरसा से रत्नेश सादा,महिषी से गुंजेश्वर शाह और कुशेश्वरस्थान से अतिरेक  कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। बेनीपुर से विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से ईश्वर मंडल और बहादुरपुर से मदन सहनी को भी टिकट दिया गया है।

गायघाट से कमल सिंह, मीनापुर से अजय कुशवाहा, सकरा से आदित्य कुमार और काँटी से अजीत कुमार को जेडीयू ने मैदान में उतारा है। कुचायकोट से अमरेंद्र कुमार पांडे, भोरे से सुनील कुमार और हथुआ से रामसेवक सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। बड़ौली से मनजीत सिंह,जीरादेई से भीष्म कुशवाहा और रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह एवं जीसू सिंह को भी जेडीयू की ओर से टिकट मिला है।

जेडीयू की यह पहली सूची पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि इससे पार्टी की चुनावी रणनीति और संभावित मजबूत प्रत्याशियों का पता चलता है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय समीकरण और जनसंख्या के आधार पर किया है, जिससे स्थानीय मुद्दों और मतदाताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए चुनावी प्रतिस्पर्धा में बढ़त हासिल की जा सके

मंत्री महेश्वर हजारी के टिकट कटने की सूचना मीडिया में चल रही थी, लेकिन पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। कल्याणपुर से टिकट दिया है।

2025 के विधानसभा चुनाव में JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 2020 के चुनाव में JDU 115 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। इसमें से 43 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM