आरा में 'जनसुराज' प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला, शराब के नशे में धुत युवक ने फेंका ईंट-पत्थर

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भोजपुर जिले के पिरौंटा गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब जनसंपर्क कर रहे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर एक नशे में धुत व्यक्ति ने पथराव कर दिया

Prasant kisor

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भोजपुर जिले के पिरौंटा गांव में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब जनसंपर्क कर रहे जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता के काफिले पर एक नशे में धुत व्यक्ति ने पथराव कर दिया। इस घटना में काफिले की एक स्कॉर्पियो गाड़ी का आगे का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। जानकारी के अनुसार, विजय गुप्ता अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग गाड़ियों में जनसंपर्क अभियान पर निकले थे। जब काफिला पिरौंटा गांव पहुंचा, तभी अचानक एक व्यक्ति ने ईंट और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। वह व्यक्ति नशे की हालत में था और खुद को एक राजनीतिक पार्टी का समर्थक बता रहा था।

पथराव के समय विजय गुप्ता खुद दूसरी गाड़ी में मौजूद थे, जिससे वे सुरक्षित रहे। लेकिन हमले से समर्थकों में भय का माहौल बन गया। पथराव की यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी व्यक्ति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हमलावर की पहचान की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी। इधर, जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. विजय गुप्ता ने इसे एक पूर्व-नियोजित साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM