दरभंगा में जनसुराज प्रत्याशी आरके मिश्रा से बदसलूकी, BJP समर्थकों पर आरोप; धरने पर बैठे पूर्व IPS

आर.के. मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत नगर थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई

जनसुराज प्रत्याशी आरके मिश्रा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग जारी है। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सुबह 11 बजे तक 27.65 फीसदी वोटिंग हुई है।

आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।इसी बीच दरभंगा जिले से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। जनसुराज पार्टी के दरभंगा प्रत्याशी आर.के. मिश्रा ने आरोप लगाया है कि मतदान की शुरुआत से पहले सुबह हसन चौक पर उनके साथ कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया।

आर.के. मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इस घटना की शिकायत नगर थाना पुलिस से की, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में वे सीधे नगर थाना परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। मिश्रा का आरोप है कि जो लोग उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे थे, वे भाजपा समर्थक हैं और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। वहीं, जनसुराज समर्थक भी मौके पर पहुंच गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दरभंगा में मतदान के दौरान यह विवाद चुनावी माहौल को और गर्म कर गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है और क्या धरना जारी रहेगा या कोई समाधान निकलता है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM