जंगलराज में खून-पसीने की कमाई पर होता था डाका, अब बिहार विकास की राह पर अग्रसर है : रेखा गुप्ता

Rekha Devi

Rekha Devi

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी माननीय नितिन नवीन ने पटना के मंदिरी नाला एवं मीठापुर बाज़ार के समीप विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी और विजय शर्मा जी , छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, माननीय सांसद मनोज तिवारी जी, माननीय सांसद रवि किशन जी सहित वार्ड पार्षदों, मंडल अध्यक्षों एवं भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभा स्थल पर हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने बांकीपुर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जबरदस्त जनसमर्थन का प्रदर्शन किया।

अपने संबोधन में माननीय रेखा गुप्ता जी ने कहा कि जंगलराज के दौर में जब लोग अपने खून-पसीने की कमाई से लालटेन वालों को हिस्सा देने को मजबूर थे, तब हर ओर भय और अराजकता का माहौल था, लेकिन आज बिहार लगातार तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं को सशक्त बनाने का श्रेय माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि 6 नवंबर को कमल के निशान पर बटन दबाकर भाई नितिन नवीन को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि बांकीपुर का विकास और मजबूती से आगे बढ़े।

सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन जी ने कहा कि बांकीपुर का हर कोना आज विकास की नई कहानी कह रहा है। उन्होंने मंदिरी नाला के निर्माण कार्य की जानकारी देते हुए बताया कि इसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को जल निकासी की बेहतर व्यवस्था मिलेगी और स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिहार गौरव पार्क न केवल बांकीपुर बल्कि पूरे बिहार का गौरव बनेगा, यह इतना विशाल क्षेत्र में निर्मित होने वाला पहला पार्क है जो आने वाले समय में पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि बिहार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विज़न और जनता के विश्वास से प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी जी ने अपने संबोधन में कहा कि नितिन नवीन जी ने बांकीपुर का नक्शा बदल दिया है। मंदिरी नाला का निर्माण बांकीपुर की सुंदरता और स्वच्छता को नई दिशा देगा। उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि गठबंधन के नेताओं ने हमेशा बिहार की संस्कृति और आस्था का मज़ाक उड़ाया है, यहां तक कि बिहार के सबसे बड़े पर्व का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता इनका जवाब मतपेटी में देगी और भाजपा को एक बार फिर भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

गोरखपुर से सांसद रवि किशन जी ने अपने उत्साही भाषण में कहा कि भाजपा ने हर कार्यकर्ता को सम्मान दिया है और नितिन नवीन जैसे कर्मठ, ईमानदार और लोकप्रिय नेता को बांकीपुर जैसा क्षेत्र मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कभी बिहार में गोली चलती थी, लोग रात में घर से निकलने से डरते थे, डॉक्टरों और व्यापारियों का अपहरण आम बात थी और व्यापारी राज्य छोड़कर कोलकाता भाग जाते थे — पर अब वही बिहार रोजगार, विकास और सुरक्षा की नई मिसाल पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं और यह परिवर्तन भाजपा एवं एनडीए सरकार की उपलब्धि है। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो चुका है, अब सीतामढ़ी में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा, जिससे बिहार के गौरव में और वृद्धि होगी।

सभा में बांकीपुर के विभिन्न वार्ड पार्षदों, मंडल अध्यक्ष अशोक जी एवं नीरज भारती जी सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश से भरी भीड़ ने बार-बार “फिर एक बार, नितिन नवीन सरकार” के नारों से वातावरण को गूंजा दिया। यह जनसभा इस बात का प्रमाण बनी कि बांकीपुर की जनता विकास, विश्वास और भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM