फूट-फूट रोने लगे गोपाल मंडल, निर्दलीय पर्चा भरने के बाद नारा लगवाया- 'प्रेम से बोलो नीतीश कुमार की जय'

भागलपुर के गोपालपुर से 4 बार विधायक रह चुके गोपाल मंडल अक्सर अपने अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं.

Gopal Mandal

भागलपुर के गोपालपुर से 4 बार विधायक रह चुके गोपाल मंडल अक्सर अपने अनोखे अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं. इस बार जदयू ने उनका टिकट काट कर बुलो मंडल को गोपालपुर से उम्मीदवार बना दिया है. जिसके बाद गोपाल मंडल बागी तेवर में आ चुके हैं. शनिवार को उन्होंने गोपालपुर से निर्दलीय पर्चा भरा. इसके बाद समर्थकों को संबोधित करते हुए गोपाल मंडल फूट-फूट कर रोने भी लगे. लेकिन अगले ही क्षण उन्होंने भीड़ से यह नारा भी लगवाया- प्रेम से बोलो नीतीश कुमार की जय. 

गोपाल मंडल के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीते दिनों गोपाल मंडल टिकट के लिए सीएम हाउस में धरने पर भी बैठे थे. लेकिन उनकी तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला. जिसके बाद उन्होंने गोपालपुर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है

गोपाल मंडल ने निर्दलीय नामांकन भरा. नामांकन के बाद सभा को संबोधित करते गोपाल मंडल ने कहा कि इस बार आर-पार की लड़ाई है. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को बहका कर मेरा टिकट कटवा दिया गया है. हमसे कोई गलती हुई है तो माफ करते हुए एक बार वोट दीजिए. मैंने कभी गलत नहीं किया है और ना करूंगा.'

इसके बाद गोपाल मंडल ने रोते-रोते भीड़ से नारा लगवाया- प्रेम से बोलो नीतीश कुमार की जय. उन्होंने कहा कि, मैं नीतीश कुमार को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगा. हमें यह दिखाना है कि असली जन नेता कौन है। मैंने अपने 30 साल के अंदर कोई गलत काम नहीं किया है.

इस दौरान गोपाल मंडल के समर्थक ‘इंकलाब जिंदाबाद' और ‘गोपाल मंडल जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे. मालूम हो कि गोपाल मंडल राजधानी ट्रेन में गंजी-बनियान में घूमते दिखे थे. उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था. इसके अलावा को कई मौकों पर सार्वजनिक मंच पर नाचते-गाते भी दिखे हैं.  

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM