पूर्व सांसद अरुण कुमार बेटे के साथ जदयू में शामिल, बोले- विधानसभा नहीं लडूंगा

जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार अपने बेटे ऋतुराज के साथ जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व सांसद अरुण कुमार बेटे के साथ जदयू में शामिल, बोले- विधानसभा नहीं लडूंगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 11, 2025, 3:54:00 PM

जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार अपने बेटे ऋतुराज के साथ जेडीयू में शामिल हो गए हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। ऋतुराज घोसी सीट से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

अरुण कुमार ने बताया कि मैं सिद्धांतवादी रहा हूं, कभी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा हूं। इस बार भी नहीं लडूंगा। मेरे बेटे ऋतुराज कुमार जरूर चुनाव लड़ेंगे।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा की हमारे पुराने सहयोगी अरुण कुमार और उनके बेटे हमारे साथ आ चुके हैं। उनके आने से जहानाबाद ही नहीं पूरे मगध क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड को मजबूती मिलेगी। जनता ने विकास को चुना है और वह सीएम नीतीश कुमार के काम पर इस बार वोट करेगी। इसलिए इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा की समता पार्टी के जमाने से ही अरुण बाबू हम लोगों के साथ रहे है। बीच में वह जदयू से अलग हो गए थे लेकिन अब फिर से वह हमारे साथ आ चुके हैं। जनता दल यूनाइटेड में अरुण कुमार और उनके बेटे का स्वागत करते हैं। उचित मान सम्मान दिया जाएगा जनता दल यूनाइटेड परिवार में उनका फिर से स्वागत है। उन्हें फिर से वही मान सम्मान दिया जाएगा जिसके वह हकदार हैं

Trending News

उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
Jul 14, 2026, 7:58:00 PM
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
Jul 14, 2026, 7:51:00 PM
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 7:44:00 PM
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
Jul 14, 2026, 7:37:00 PM
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
Jul 14, 2026, 7:22:00 PM
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
Jul 14, 2026, 7:21:00 PM
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
Jul 14, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
जामताड़ा : SBI अधिकारी बनकर करता था ठगी, साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 6:44:00 PM
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
बांकीपुर में पवन सिंह-मनोज तिवारी समेत ये 40 स्टार करेंगे प्रचार, NDA का शक्ति प्रदर्शन, फूंका चुनावी बिगुल
Jul 14, 2026, 6:42:00 PM
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
अंधेरे से उजाले तक: 20 दिन बाद आसना गांव में लौटी बिजली
Jul 14, 2026, 6:26:00 PM