पूर्व IPS शिवदीप लांडे का राजनीति में आगाज़ः जमालपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन

मुंगेर से एक बड़ी राजनीतिक खबर—पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने गुरुवार को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।

shivdeep lande

मुंगेर से एक बड़ी राजनीतिक खबर—पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने गुरुवार को जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपनी पत्नी डॉ. ममता के साथ मुंगेर के अनुमंडल कार्यालय में तीन सेट में पर्चा भरा।

नामांकन से पहले शिवदीप लांडे ने जमालपुर शहर का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ युवाओं और महिलाओं की भारी भीड़ नजर आई। लांडे ने शहर के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की—जिनमें जुबली वेल स्थित बजरंगबली मंदिर, शनि देव मंदिर, योग माया बड़ी दुर्गा मंदिर, और गौरीपुर सफियासराय का झूर काली माता मंदिर शामिल हैं।

पर्चा भरने के बाद जब वे कार्यालय से बाहर निकले, तो समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य शंकर कुमार सिंह, शुभम सिंह, मु. नुरुल्लाह, राजू चौरसिया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

शिवदीप लांडे ने कहा—“खाकी में जनता ने हमें काम करते देखा है, अब मैं प्रतिनिधि के रूप में जनहित में निस्वार्थ सेवा के लिए आया हूं।” उन्होंने बताया कि उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर जनता की सेवा के लिए यह कदम उठाया है।

मुंगेर से उनका गहरा लगाव बताकर लांडे ने कहा कि वे जनता की अदालत में न्याय और विकास की नई कहानी लिखने आए हैं। उनके मैदान में उतरने से जमालपुर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM