"सम्राट का वार: लालू ने गरीबों से नौकरी के बदले जमीन ली, डेढ़ साल में बने करोड़पति"

पटना में राजद ऑफिस के बाहर लगे पोस्टर में तेजस्वी यादव को बिहार का नायक बताया गया है।

Samrat Chaudhary

पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव को "बिहार का नायक" बताया गया है। लेकिन इस दावे पर सियासत तेज हो गई है। जब मीडिया ने इस पोस्टर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से सवाल किया, तो उन्होंने तीखा हमला बोला।

सम्राट चौधरी ने कहा— “जिसका परिवार खलनायक हो, जिसके पिता बिहार के गब्बर सिंह कहलाते हों, जिन्होंने सत्ता में रहकर बिहार को लूटा, वो नायक कैसे हो सकता है?” उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू राज में गरीबों के अधिकारों की लूट हुई, बेजुबान जानवरों का चारा तक खा लिया गया और नौकरी के बदले गरीबों की जमीन ले ली गई।

तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत हमला करते हुए सम्राट चौधरी बोले— “पूरा बिहार जानना चाहता है कि डेढ़ साल की उम्र में तेजस्वी करोड़पति कैसे बन गए। बिहार का हर युवा अब यही जानना चाहता है कि ऐसा ‘करिश्मा’ कैसे संभव है।”

राजनीतिक गलियारों में अब ये बयान चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ आरजेडी तेजस्वी को नायक बताने में जुटी है, वहीं एनडीए नेता उन्हें भ्रष्टाचार की उपज कहकर निशाने पर ले रहे हैं। बिहार की राजनीति में यह टकराव अब और तेज होने की उम्मीद है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM