चिराग पासवान का तेजस्वी यादव पर तंज, बोले- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में कोई परेशानी नहीं है

बिहार की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज़ है। 14 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर नेताओं के बयान और तंज़ का दौर जारी है।

Chirag Paswan

बिहार की सियासत में चुनावी सरगर्मी तेज़ है। 14 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणाम को लेकर नेताओं के बयान और तंज़ का दौर जारी है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर तीखा कटाक्ष किया है, जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि “14 नवंबर को नतीजे आएंगे और 18 नवंबर को मैं शपथ लूंगा।”

तेजस्वी यादव के इस बयान पर चिराग पासवान ने व्यंग्य करते हुए कहा — “मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन 14 नवंबर को मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर NDA सरकार बनाने जा रही है।”

चिराग पासवान ने आगे कहा कि जनता नीतीश कुमार के कामकाज पर भरोसा करती है और इस बार भी बिहार के लोग विकास की राजनीति को वोट देंगे, न कि वादों और भ्रम की राजनीति को।

“तेजस्वी यादव को सपने देखने का हक है, लेकिन बिहार की जनता हकीकत जानती है। NDA एकजुट है और हम विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं।”

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान पर भी चिराग पासवान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा — “क्या कोई मौजूदा प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की बात कह सकता है? हमारे प्रधानमंत्री में निर्णय लेने की क्षमता है। ऐसी बातें कांग्रेस और महागठबंधन को नहीं करनी चाहिए, जहां सारे फैसले एक ही जगह से लिए जाते हैं, चाहे कोई किसी भी पद पर क्यों न हो।”

बिहार की राजनीति में बयानबाज़ी का यह दौर अब तेज़ होता जा रहा है। एक ओर तेजस्वी यादव सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं, तो दूसरी ओर चिराग पासवान और NDA नेताओं का कहना है कि “14 नवंबर को NDA की जीत तय है।”

अब देखना होगा कि नतीजों की सुबह किसके लिए नई उम्मीदें लेकर आती है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM