अमित शाह से मिले चिराग पासवान, मीटिंग में क्या-क्या हुआ खुद बताया?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनसे मुलाकात की.

Chirag Paswan

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे के आखिरी दिन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनसे मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच करीब 15 मिनट तक चली मुलाकात इस बैठक को बिहार चुनाव में एनडीए की “फतह रणनीति" बनाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने आगामी दिनों में साझा चुनाव प्रचार अभियान चलाने और चुनावी तैयारियों पर गहन चर्चा की. चिराग ने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य इस चुनाव में 100% स्ट्राइक रेट हासिल करना है. उन्होंने कहा कि एनडीए को महागठबंधन द्वारा बनाए जा रहे झूठे आख्यान का शिकार नहीं होना चाहिए.

चिराग पासवान ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन में 'सिर फुटौवल चरम पर है' और सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतार रहे हैं, इसे उन्होंने "लठबंधन" करार दिया. चिराग ने सवाल उठाया कि "जब महागठबंधन आपस में ही लड़ रहा है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि तेजस्वी उनके नेता हैं?"

उन्होंने दावा किया कि एनडीए गठबंधन सुचारू रूप से चल रहा है, सीटों को लेकर कोई भ्रम नहीं है और हर पार्टी को उचित सम्मान दिया गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 11 बार बिहार का दौरा किया है, जो राज्य के प्रति उनकी प्राथमिकता को दर्शाता है.

अमित शाह से मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने तत्काल अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने बताया कि वह आज गोविंदगंज जा रहे हैं, जहां उनके प्रत्याशी राजू तिवारी के नामांकन में जनसभा होगी. चिराग ने विश्वास जताया कि “एनडीए एकजुट है और हम लोगों की ऐतिहासिक जीत होगी

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM