मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की सभा में बवाल: 5 घंटे की देरी से पहुंचे, भीड़ ने फेंकी कुर्सियां

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन रहा। शाम पांच बजे जैसे ही चुनाव प्रचार का शोर थमा, उससे पहले तक सियासी पारा अपने चरम पर था

मुजफ्फरपुर

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन रहा। शाम पांच बजे जैसे ही चुनाव प्रचार का शोर थमा, उससे पहले तक सियासी पारा अपने चरम पर था। एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधन के दिग्गज नेताओं ने आज जमकर जनसभाएं कीं और वोटरों को साधने की आखिरी कोशिशें कीं।

इसी बीच, मुजफ्फरपुर के पारू में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान की सभा में भारी हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, चिराग की यह सभा सुबह 11 बजे तय थी, लेकिन वे करीब पांच घंटे की देरी से, शाम चार बजे पहुंचे। इतने लंबे इंतजार के बाद भीड़ का सब्र टूट गया और माहौल अचानक बिगड़ गया।

जैसे ही मंच पर हलचल शुरू हुई, लोगों के बीच कुर्सियां फेंकी जाने लगीं। कुछ लोग एक-दूसरे से उलझ पड़े, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

चिराग पासवान जब मंच पर पहुंचे, तब भी माहौल पूरी तरह शांत नहीं था। सुरक्षा घेरा तोड़कर कई लोग मंच के पास तक पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने चिराग को घेर लिया और उन्हें सुरक्षित मंच से उतारकर बाहर ले जाया गया। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान ने महज पांच मिनट तक ही भाषण दिया और फिर सभा स्थल से रवाना हो गए।

इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने कहा कि हालात अब नियंत्रण में हैं। वहीं, लोजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर सभा में हंगामा कराया।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM