बिहार का विकास रफ्तार पकड़ चुका है, और आगे बढ़ेगा: डॉ. दिलीप जायसवाल ‎

पटना: बिहार के पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आज 'आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया

बिहार का विकास रफ्तार पकड़ चुका है, और आगे बढ़ेगा: डॉ. दिलीप जायसवाल ‎
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 28, 2025, 7:19:00 PM

पटना: बिहार के पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आज 'आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। इस समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, गृह मंत्री सम्राट चौधरी सहित कई गणमान्य लोग, कार्यकर्ता और मतदाता उपस्थित हुए। ‎

‎समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कुम्हरार के मतदाताओं के अलावा बिहार के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार प्रेम को जनता भी जानती है। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में लगातार बिहार का दौरा किया और सौगात दी है। 

‎उन्होंने कहा कि बिहार में विकास रफ्तार पकड़ चुका है और अब और आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की जोड़ी में बिहार विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचेगा। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पटना के गंगा तट पर मैरीन ड्राइव का निर्माण कराया। 

‎उन्होंने दावा करते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधायक संजय गुप्ता के नेतृत्व में कुम्हरार और तरक्की करेगा और यह विधानसभा प्रदेश में नंबर वन बनेगा।  भाजपा ने आम कार्यकर्ता संजय गुप्ता को यहां से टिकट दिया और मतदाताओं ने उन्हें पसंद किया। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग से सरकार और बेहतर करेगी। 

‎उन्होंने गृह मंत्री सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनाये जाने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि वे कर्मठ और ईमानदार हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में अपराध कम होगा और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।

‎इधर, समारोह को संबोधित करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा बिहार में सुशासन और मजबूत करने की है। उन्होंने कहा कि सरकार इसकी चिंता कर रही है। 

‎गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कुम्हरार का नाम भारत के इतिहास के पन्नों में रहा है। यही वह कुम्हरार है जहां सम्राट अशोक ने अखंड भारत का सपना देखा। उन्होंने कहा कि कुम्हरार के गौरवशाली इतिहास को लाने के लिए सरकार हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।

‎आभार कुम्हरार कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव,दीघा विधायक संजीव चौरसिया,कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता,रत्नेश कुशवाहा,सिद्धार्थ सौरभ, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलु उपस्थित रहे। 

‎साथ ही NDA पटना जिला के अध्यक्ष एवं भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कुम्हरार विधानसभा के मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन बैद्यनाथ रमन ने किया.

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM