बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए का साझा संकल्प पत्र जारी, पीसी से सब बिना बोले क्यों चले गए?

पटना के होटल मौर्या में शुक्रवार सुबह बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपना साझा संकल्प पत्र जारी किया।

JP Nadda

पटना के होटल मौर्या में शुक्रवार सुबह बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने अपना साझा संकल्प पत्र जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के तमाम शीर्ष नेता मौजूद रहे।

सुबह ठीक 10 बजे शुरू हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी नेताओं ने एक साथ मंच पर आकर संकल्प पत्र का विमोचन किया और कुछ ही मिनटों में बिना किसी संबोधन के वहां से निकल गए। बाद में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मीडिया के सामने एनडीए के चुनावी वादों को विस्तार से रखा।

एनडीए के किसी भी बड़े नेता के संबोधन न देने पर सियासी हलचल तेज हो गई। विपक्ष ने इसे जनता और मीडिया से भागने की कोशिश बताया। कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने पटना में बयान देते हुए कहा, “महज 26 सेकंड में एनडीए का घोषणा पत्र जारी कर दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।” उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए नेता मीडिया के सवालों से बचकर निकल गए।

वहीं, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि सभी नेता पहले से तय कार्यक्रमों में व्यस्त थे। “अगर हम प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक घंटा लगाते, तो प्रचार अभियान प्रभावित होता,” उन्होंने कहा।

गौरतलब है कि एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस तय समय 9:30 बजे की जगह करीब आधे घंटे की देरी से 10 बजे शुरू हुई। सूत्रों के अनुसार, पहले से तय था कि किसी बड़े नेता का भाषण नहीं होगा और केवल सम्राट चौधरी ही मीडिया को संबोधित करेंगे।

एनडीए के इस असामान्य कदम ने बिहार की सियासत में नई बहस छेड़ दी है। अब देखना यह होगा कि इस रणनीति का चुनावी असर जनता के मूड पर कितना पड़ता है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM