जीत से पहले अनंत सिंह ने शुरू की जश्न की तैयारी, फेसबुक पर निमंत्रण दिया, यूजर्स बोले- बिना काउंटिंग के जश्न

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के लिए कल यानी 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा, लेकिन इससे पहले अनंत सिंह ने जीत के जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Anant singh

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कल यानी 11 नवंबर को होने जा रहा है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे, लेकिन उससे पहले ही मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जीत का जश्न मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पटना स्थित उनके आवास पर टेंट लगने का काम शुरू हो चुका है। अनंत सिंह ने अपने फेसबुक पेज से एक पोस्ट कर 14 नवंबर को अपने समर्थकों को आमंत्रित किया है। पोस्ट में लिखा गया है — “मोकामा विधानसभा के सभी NDA कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक निमंत्रण। आपका आगमन हमारा सम्मान होगा। हम आपके स्वागत में पलक बिछाए बैठे हैं।”

अब ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कोई इसे ‘कॉन्फिडेंस’ कह रहा है तो कोई ‘ओवरकॉन्फिडेंस’। एक यूज़र ने लिखा — “बिना टिकट मिले नॉमिनेशन और बिना सर्टिफिकेट मिले जश्न की तैयारी... इसे कहते हैं छोटे सरकार वाला कॉन्फिडेंस।”

वहीं दूसरे ने लिखा — “कॉन्फिडेंस हो तो अनंत कुमार सिंह जैसा!”

जानकारी के मुताबिक, 12 नवंबर को हलवाइयों की टीम अनंत सिंह के आवास पर पहुंचेगी, जो करीब 50 हजार लोगों के लिए खाना तैयार करेगी। बताया जा रहा है कि 1 लाख लाल रसगुल्ले यानी गुलाब जामुन बनाने का ऑर्डर दिया गया है। इसके लिए एक पूरे टैंकर दूध की भी व्यवस्था की गई है।

खाने के मेन्यू में काला रसगुल्ला, आलू-गोभी की सब्जी, मिक्स वेज, पूरी और कई अन्य व्यंजन शामिल होंगे। लोगों के लिए दो बड़े पंडाल लगाए जा रहे हैं, जहां जश्न का माहौल होगा।

अब देखना यह है कि यह कॉन्फिडेंस 14 नवंबर को वास्तविक जीत में बदलता है या नहीं। लेकिन एक बात तो तय है — अनंत सिंह ने एक बार फिर पूरे बिहार का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM