मोकामा हत्याकांड पर आया अनंत सिंह का बयान, कहा- ये सब सूरजभान सिंह का खेला है

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्याकांड पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का पहला रिएक्शन आया है।

Anant singh

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्याकांड पर जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह का पहला रिएक्शन आया है। बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की कैंडिडेट वीणा देवी के पति सूरजभान सिंह पर लगा दिया है। अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि टाल क्षेत्र में वोट मांगने के दौरान उनके काफिले पर साजिश के तहत हमला किया गया। उन्होंने इसके पीछे बाहुबली सूरजभान की साजिश करार दिया। वहीं, दूसरी ओर, जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्षी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की हत्या का आरोप परिजन ने अनंत सिंह पर लगाया है.

जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने गुरुवार शाम को एक चैनल से बातचीत में कहा, “हम टाल में वोट मांग रहे थे, रास्ते में देखे कि और भी गाड़ियां खड़ी हैं। हमें लगा कि वो लोग भी वोट मांग रहे हैं। फिर वे मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तब भी हमने कहा कुछ नहीं। फिर हमारी 30 गाड़ियां आगे बढ़ गईं। 10 गाड़ियां पीछे रह गईं। उन पर मारना शुरू कर दिया गया। किसी ने रोड़ा रखा हुआ था, पंजा (लोहे का कवर) ऊंगली में पहने था। पूरी तैयारी के साथ थे। सूरजभान का ही खेला है, ताकि लड़ाई-झगड़ा कर्फ्यू हो जाए तो वोट बैंक इधर-उधर हो जाए।”

अनंत सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि दुलारचंद यादव ने ही सबसे पहले उन पर हाथ उठाया था। हालांकि, जब बवाल हुआ तब वे 40 गाड़ियां आगे थे। पूर्व विधायक ने दावा किया कि उनके काफिले की 10 गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई।

पटना जिले की मोकामा विधानसभा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्षी साथ प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की गुरुवार को हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले उन्हें गोली मारी गई और फिर गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। यह घटनाक्रम दोपहर के समय बसावनचक गांव में हुआ। जन सुराज प्रत्याशी पीयूष और दुलारचंद के परिजन ने हत्या का आरोप अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर लगाया है

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM