6 सीट मिलने के बाद बोले मांझी, हमको जो मिला उससे हम संतुष्ट है, किसी भी प्रकार का कोई सिकबा शिकायत नहीं है

जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्लियामेंट में हमकों एक सीट मिली थी। तब हम क्या नाराज थे? वैसे यहां 6 सीट पर बात की गयी है तो यह आलाकमान का निर्णय होगा। उसको हम स्वीकार करते हैं।

Jitan Ram Manjhi

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी से ज्यादा सीटें मिली हैं। चिराग की पार्टी को 29 सीटें जबकि मांझी की हम पार्टी को 6 सीटें दी गई हैं। मांझी 15 सीटों की मांग कर रहे थे, लेकिन उन्हें कम सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम पूरी तरह खुश हैं, एनडीए एकजुट है और चुनाव में मजबूती से उतरेगा।”


दिल्ली से पटना लौटने के बाद एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने यह जानकारी दी कि चिराग पासवान को आपसे ज्यादा सीटें दी गयी है जबकि आपको 6 सीटें ही मिली है। इस पर क्या कहेंगे? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि पार्लियामेंट में हमकों एक सीट मिली थी। तब हम क्या नाराज थे? वैसे यहां 6 सीट पर बात की गयी है तो यह आलाकमान का निर्णय होगा। उसको हम स्वीकार करते हैं।

मांझी ने आगे कहा कि दूसरे को क्या मिला है ये तो हमारे आलाकमान समझ सकते हैं, लेकिन यह बात सही है कि हमको जो मिला है, उससे हम लोग सब संतुष्ट है। किसी भी प्रकार का कोई सिकबा शिकायत नहीं है। हम एकदम खुश हैं। बता दें कि भाजपा को 101 सीट, जेडीयू को 101 सीट (दोनों दल को बराबर सीटें मिली) लोजपा (रामविलास) को 29 सीटें, रालोमो और हम पार्टी को 6-6 सीटें मिली है।

Trending News

'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
'अंग्रेजों के सामने हो जाती थी पैंट गीली, वो RSS के गुंडे अब सरेआम हमारी बहन बेटियों को पीट रहे' भड़के तेजस्वी
Oct 11, 2026, 7:42:00 PM
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी  भी...
लूट सके तो लूट लो!, 10 हजार से कम के 3 बेस्ट फोन, 18 हजार वाला 9 हजार में, 6000mAh बैटरी भी...
Oct 11, 2026, 7:15:00 PM
 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में पांच गिरफ्तार
Oct 11, 2026, 6:48:00 PM
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
बिहार एमएलसी चुनाव: एनडीए में घमासान, बागियों पर होगी कार्रवाई
Oct 11, 2026, 6:30:00 PM
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की  कतार
कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर बालू वाले ट्रकों की रेलमपेल से जाम, छपरा तक पहुंची खाली ट्रकों की कतार
Oct 11, 2026, 6:08:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हुए अखिलेश ठाकुर, जहानाबाद में समाज के लोगों ने किया स्वागत
Oct 11, 2026, 5:49:00 PM
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, लिखित परीक्षा के बाद अब 17 अक्टूबर को मौखिक परीक्षा, ट्रॉफी-प्रोत्साहन राशि से किया जाएगा सम्मानित
Oct 11, 2026, 5:29:00 PM
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
भूरिश्रवा की पावन धरती भोरे में शारदीय नवरात्र की धूम, मां भोरेवाली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Oct 11, 2026, 5:15:00 PM
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
कलश यात्रा के दौरान बिजली की करंट लगने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
Oct 11, 2026, 4:52:00 PM
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
मंत्री श्वेता गुप्ता से मिले जमुई नगर परिषद के उपसभापति नीतीश कुमार, अंग वस्त्र देकर किया भव्य स्वागत
Oct 11, 2026, 4:43:00 PM