शिक्षा विभाग ने कहा, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शिक्षा ऋण कम होने की खबर तथ्य से परे

राज्य के शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है कि बि हार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाले शिक्षा ऋण में कमी किए जाने की खबर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है।

शिक्षा विभाग ने कहा, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में शिक्षा ऋण कम होने की खबर तथ्य से परे

राज्य के शिक्षा विभाग की तरफ से कहा गया है कि बि हार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाले शिक्षा ऋण में कमी किए जाने की खबर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता के दायरे को और बढ़ाया है।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव अनुसार अब दो लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं दो लाख से चार लाख तक की वित्तीय सहायता अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे पहले बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से ही चार लाख तक की राशि उपलब्ध कराई जाती थी।

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना, पीएम विद्यालक्ष्मी पोर्टल और बैंकों से जोड़ने का उद्देश्य अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए संस्थागत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के माध्यम से 10 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को पहले की तुलना में वित्तीय सहायता के अब अधिक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 886 करोड़ के व्यय की स्वीकृति दी गई थी। वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में 950 करोड़ के व्यय की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना के लिए 64 करोड़ अधिक व्यय की स्वीकृति दी गई है।  आंकड़े स्पष्ट रूप से बताते हैं कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत वित्तीय सहायता का प्रावधान घटा नहीं, बल्कि बढ़ा है। सरकार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आसान, व्यापक और संस्थागत वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इसका लाभ पहुंचाना है।

Trending News

दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
दिल्ली में वित्त और विदेश मंत्री के साथ CM सम्राट की हाईलेवल मीटिंग, निर्मला-जयशंकर से क्या हुई बात ?
Aug 21, 2026, 3:16:00 PM
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
सुपर स्टार रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, वायरल हुआ यह गाना
Aug 21, 2026, 3:08:00 PM
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
105 पुलिसकर्मियों के पक्ष में HC का फैसला, ट्रेनिंग के नाम पर वसूली गई रकम लौटाएगा विभाग
Aug 21, 2026, 3:04:00 PM
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
थाने में धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका गांधी, कहा-FIR होने तक नहीं हटेंगे
Aug 21, 2026, 2:55:00 PM
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
बिहार पशु चिकित्सा परिषद की पंजीकरण नवीनीकरण सेवा हुई ऑनलाइन
Aug 21, 2026, 2:53:00 PM
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसदीय उप-समिति ने CM हेमंत सोरेन से मुलाक़ात
Aug 21, 2026, 2:51:00 PM
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ का मजदूर सम्मेलन, 12वें वेतन समझौते की उठी मांग
Aug 21, 2026, 2:43:00 PM
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
RTE लॉटरी ने खोले शिक्षा के दरवाजे, 89 बच्चों को मिलेगा निजी स्कूल में दाखिला
Aug 21, 2026, 2:39:00 PM
SNMMCH में मेडिकल छात्रों का ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र, खूब झूमी छात्राएं
SNMMCH में मेडिकल छात्रों का ग्रेजुएशन सेरेमनी, 50 से अधिक छात्रों को मिला प्रमाणपत्र, खूब झूमी छात्राएं
Aug 21, 2026, 2:34:00 PM
साइबर अपराध पर गृह मंत्रालय सख्त, झारखंड में ई-जीरो FIR लागू करने की तैयारी
साइबर अपराध पर गृह मंत्रालय सख्त, झारखंड में ई-जीरो FIR लागू करने की तैयारी
Aug 21, 2026, 2:28:00 PM