25 अगस्त को 144 अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

राज्य सरकार ने ‘सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय’ के तहत विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की व्यवस्था को और मजबूत किया है। 25 अगस्त को सभी 144 डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

25 अगस्त को 144 अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर

छात्रावास में पढ़ाई से जुड़ी परेशानी या रहने की व्यवस्था से संबंधित समस्या या फिर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का कोई सुझाव हो, तो विद्यार्थियों को अब अपनी बात रखने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य सरकार ने ‘सबका सम्मान, जीवन आसान निश्चय’ के तहत विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की व्यवस्था को और मजबूत किया है। इसी कड़ी में 25 अगस्त को राज्य के सभी 144 डॉ. अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों में ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जाएगा। जिससे राज्यभर के छात्रावासों को एक साझा मंच से जोड़ा जाएगा।

विद्यार्थी सहयोग शिविर के दौरान सभी अम्बेडकर कल्याण छात्रावासों  में छात्रावास समन्वयक-सह-प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वे आवासित छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दर्ज करेंगे और उन्हें अपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षणिक, व्यक्तिगत और छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ अपनी आवश्यकताओं एवं सुझावों को रखने का अवसर मिलेगा। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच संवाद को आसान और प्रभावी बनाना है। इससे छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की वास्तविक समस्याएं सीधे सामने आ सकेंगी और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति मिलेगी।

शिविर को केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं बनाया गया है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई, छात्रावास की सुविधाओं, शैक्षणिक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी दे सकेंगे। विद्यार्थियों के अनुभव और जरूरतों के आधार पर प्राप्त सुझावों का उपयोग व्यवस्था में सुधार के लिए किया जाएगा। सरकार ने इसे एक दिन की पहल तक सीमित नहीं रखा है। विद्यार्थियों की समस्याओं की नियमित सुनवाई के लिए प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा। इससे शिकायतों और सुझावों की नियमित समीक्षा के साथ समाधान की प्रक्रिया को भी निरंतर आगे बढ़ाया जा सकेगा।

शिविर के अलावा विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिकायत और सुझाव दर्ज कराने की सुविधा भी दी गई है। छात्र-छात्राएं sahyog.bihar.gov.in पर जाकर अपनी शिकायत या शैक्षणिक सुझाव ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। शिविर अथवा शिकायत की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

व्यवस्था की अहम विशेषता यह है कि शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की समयसीमा भी तय की गई है। परिवाद दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा और आवेदक को लिखित रूप से इसकी सूचना दी जाएगी। इससे शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM