Re-NEET 2026 में ऐसे मारें बाजी? GOAL Institute के बिपिन सिंह के इन 10 मंत्र से सफलता कदम चूमेगी

Re-NEET 2026 की परीक्षा अब नजदीक है। परीक्षा से पहले GOAL Institute के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने छात्रों को अंतिम दिनों की तैयारी के लिए 10 महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

Re-NEET 2026 में ऐसे मारें बाजी? GOAL Institute के बिपिन सिंह के इन 10 मंत्र से सफलता कदम चूमेगी

Re-NEET 2026 की परीक्षा अब नजदीक है। परीक्षा से पहले GOAL Institute के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक बिपिन सिंह ने छात्रों को अंतिम दिनों की तैयारी के लिए 10 महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने छात्रों को सुझाव देते हुए कहा कि Re-NEET 2026 अब अत्यंत निकट है। ऐसे समय में घबराहट नहीं, बल्कि सही रणनीति आपकी सफलता तय करेगी। पिछले 28 वर्षों के अनुभव के आधार पर विद्यार्थियों के लिए मेरे कुछ महत्वपूर्ण सुझाव हैं।  

बिपिन सिंह ने छात्रों को दिए 10 महत्वपूर्ण सुझाव

1. नया पढ़ने की गलती न करें अंतिम दिनों में किसी नए चैप्टर या नए स्रोत के पीछे भागने के बजाय केवल NCERT, अपने क्लास नोट्स और पहले से पढ़े हुए विषयों का रिवीजन करें।

2. NCERT को बनाएं अपना सबसे बड़ा हथियार विशेषकर Biology और Chemistry में NCERT की प्रत्येक पंक्ति, तालिका, चित्र एवं तथ्य को बार-बार दोहराएं। NEET में सफलता का सबसे मजबूत आधार NCERT ही है।

3. गलतियों की कॉपी तैयार करें पिछले टेस्ट में हुई गलतियों को एक अलग नोटबुक में लिखें और प्रतिदिन उसका पुनरावलोकन करें। वही गलती दोबारा न करना ही वास्तविक प्रगति है।

4. रोज़ परीक्षा जैसा अभ्यास करें प्रतिदिन समयबद्ध तरीके से Full Length Test या प्रश्नपत्र हल करें। इससे आपकी गति, सटीकता और आत्मविश्वास तीनों बढ़ेंगे।

5. समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें परीक्षा में प्रश्नों का चयन और समय का सही उपयोग उतना ही महत्वपूर्ण है जितना ज्ञान। पहले आसान और निश्चित प्रश्नों को हल करें।

6. सोशल मीडिया से दूरी बनाएं अफवाहों, कट-ऑफ चर्चाओं और अनावश्यक तुलना से बचें। आपकी प्रतियोगिता किसी और से नहीं, स्वयं से है।

7. मानसिक संतुलन बनाए रखें तनाव, भय और नकारात्मकता प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। सकारात्मक सोच रखें और अपने परिश्रम पर विश्वास करें।

8. स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन करें और पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। स्वस्थ शरीर ही परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है।

9. रैंक नहीं, प्रदर्शन पर ध्यान दें कट-ऑफ और संभावित रैंक की गणना में समय न गंवाएं। आपका लक्ष्य केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होना चाहिए।

10. स्वयं पर विश्वास रखें Re-NEET आपके लिए दूसरा अवसर नहीं, बल्कि बेहतर अवसर है। यदि आपने पूरे वर्ष ईमानदारी से तैयारी की है तो सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।

अंतिम दिनों में घबराने वाले नहीं, बल्कि स्वयं पर विश्वास रखने वाले विद्यार्थी इतिहास रचते हैं।

Trending News

आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली
Aug 26, 2026, 8:15:00 PM
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
PMFME योजना: सर्वाधिक स्वीकृतियों के लिए बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट’ का सम्मान
Aug 26, 2026, 8:03:00 PM
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल
Aug 26, 2026, 7:57:00 PM
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग
Aug 26, 2026, 7:46:00 PM
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
नेपाल में फ्लैश फ्लड, गंडक के जलस्तर में अचानक वृद्धि की आशंका, मुजफ्फरपुर में प्रशासन अलर्ट
Aug 26, 2026, 7:39:00 PM
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
आदमी मौत से नहीं, दर्द से डरता है, आते ही फेसम हुआ घमासान का ट्रेलर
Aug 26, 2026, 7:17:00 PM
 साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
साइबर ठग की चाल में फंसा दुकानदार, मदद के बदले मिली खाता ब्लॉक होने की सजा
Aug 26, 2026, 7:10:00 PM
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
27 या 28 अगस्त, कब है रक्षाबंधन, जानें पंडित से राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Aug 26, 2026, 7:01:00 PM
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Aug 26, 2026, 6:58:00 PM
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
शिक्षक और रक्षक को सर्वाधिक वेतन दिए जाने की मांग, विधायक आई पी गुप्ता बोले-सदन में उठाएंगे आवाज
Aug 26, 2026, 6:51:00 PM