बिहार बोर्ड से जुड़ी शिकायतों का समाधान अब घर बैठे होगा, ऑनलाइन दर्ज कराएं कंप्लेन, शिक्षा मंत्री की बड़ी पहल

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय में पूछताछ सह शिकायत केंद्र की शुरुआत की गई। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी पहल की गई है। इसका उद्घाटन बुधवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया।

बिहार बोर्ड से जुड़ी शिकायतों का समाधान अब घर बैठे होगा, ऑनलाइन दर्ज कराएं कंप्लेन, शिक्षा मंत्री की बड़ी पहल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 20, 2026, 3:14:00 PM

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय में पूछताछ सह शिकायत केंद्र की शुरुआत की गई। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़ी पहल की गई है। इससे छात्रों और अभ्यर्थियों की समस्याओं का जल्दी समाधान हो सकेगा।  इसका उद्घाटन बुधवार को बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया। इस मौके पर बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।

बिहार में पूछताछ-सह-शिकायत निवारण केंद्र का उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया है। परीक्षा, रिजल्ट, प्रमाण पत्र संबंधी शिकायतों का निपटारा जल्दी हो सकेगा। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे और उनकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। बोर्ड का दावा है कि इससे शिकायतों के निपटारे में पारदर्शिता और तेजी आएगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हम भी बिहार बोर्ड के छात्र रहे हैं। जो परेशानी हमने झेली, वह नई पीढ़ी को नहीं झेलनी पड़े। 

बिहार बोर्ड की ओर से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक प्रभाग के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि छात्रों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। राज्य के सभी जिलों के विद्यार्थी इस केंद्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति मुख्य भवन में इसका उद्घाटन हुआ है। सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित भवन में सुविधा शुरू हुई है। बुद्ध मार्ग स्थित अकादमिक भवन में भी केंद्र का शुभारंभ किया गया। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक  क्षेत्रीय कार्यालयों में जिन छात्रों की शिकायतों का समाधान नहीं हो पाता है, वे अब सीधे पटना स्थित इस शिकायत केंद्र में अपनी समस्या रख सकेंगे। अभ्यर्थियों और छात्रों की शिकायतों के समाधान के लिए यह बड़ी पहल मानी जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद जारी है। 

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM