27 अगस्त से शुरू होगा गेट 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2027 की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम खबर है। 27 अगस्त से इस टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2027 की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों के लिए अहम खबर है। 27 अगस्त से इस टेस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार इस परीक्षा का आयोजन आईआईटी मद्रास के द्वारा कराया जा रहा है।
इस टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी सारी शैक्षणिक पर्सनल जानकारी को अपडेट रखना होगा, साथ ही साथ सभी जरूरी दस्तावेजों की भी पूरी तैयारी रखनी होगी ताकि इस टेस्ट के लिए फॉर्म भरने के वक्त किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। इस टेस्ट के लिए सामान्य आवेदन शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 27 सितंबर तक निर्धारित की गई है।
मिली खबर के अनुसार गेट परीक्षा का आयोजन अगले साल फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी और इसे 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। सारी परीक्षाएं इन तारीखों पर दो सेशन में होगी। इस बार कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए परीक्षा होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुरूप एक पेपर या ज्यादा से ज्यादा दो टेस्ट पेपर में शामिल हो सकते हैं। रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन पेपर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसमें पार्ट कॉमन सेक्शन होगा, जबकि पार्ट दो में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग होंगे।
गेट 2027 में महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमित आवेदन अवधि में फीस एक हजार रूपये है, जबकि विस्तृत अवधि में लेट फीस के साथ 1500 देने होंगे। जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए नियमित अवधि में आवेदन शुल्क दो हजार रूपये और विस्तारित अवधि में 2500 रूपये निर्धारित किए गए हैं। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।










