हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि राज्य में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं के लिए एक-एक केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि राज्य में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं के लिए एक-एक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि क्षेत्रीय भाषाओं के अध्ययन, शोध और संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। तिवारी ने मंगलवार को महेन्द्रू स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षक प्रशिक्षण को मजबूत करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि व्याख्याताओं को हार्ड वर्किंग को छोड़ कर अब स्मार्ट वर्किंग की ओर बढ़ना होगा। अपने कार्यों का टारगेट प्वाइंट आज ही तय करें, तभी वास्तविक बदलाव दिखाई देगा। उन्होंने शिक्षकों के मूल्यांकन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण को प्रभावी और परिणामदायी बनाने की दिशा में लगातार काम किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान मंत्री ने एससीईआरटी के सभी 11 विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से उनके कार्यों की प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि एससीईआरटी के स्टूडियो से जल्द ही ‘बिहार विद्यावाणी’ के नाम से पॉडकास्ट शुरू किया जाएगा। इसके माध्यम से शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, नवाचारों और शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए उपयोगी जानकारी को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने ‘हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान’ पोर्टल को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोर्टल लॉन्च करने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसके माध्यम से लोगों से अपने उस विद्यालय को गोद लेने की अपील की जाएगी, जहां से उन्होंने शिक्षा प्राप्त की है। इससे पूर्ववर्ती छात्रों और विद्यालयों के बीच जुड़ाव मजबूत होगा तथा विद्यालयों के विकास में समाज की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी एक परिवार है और इस नाते हम सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है। लेक्चरर से बड़ा लीडर कोई नहीं हो सकता। हमारा लक्ष्य केवल शिक्षकों को प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का भी सर्वांगीण विकास करना है। राज्य के करीब छह लाख शिक्षकों की जिम्मेदारी एससीईआरटी के माध्यम से हम सभी पर है।

तिवारी ने एससीईआरटी की टीम की सराहना करते हुए कहा कि टीम बेहतर कार्य कर रही है। बैठक के दौरान प्राप्त सुझावों में से कई को तत्काल लागू किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा विभाग के साथ एमओयू करने वाली सात स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ लाइव डिस्कशन आयोजित करने का भी निर्देश दिया, ताकि उनके अनुभव और विशेषज्ञता का अधिकतम लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में एससीईआरटी के व्याख्याताओं की कार्यक्षमता और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इससे वे आधुनिक प्रबंधन, नेतृत्व और प्रशिक्षण की नई तकनीकों से परिचित हो सकेंगे।

शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि तय किए गए लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि दिसम्बर में पुनः बैठक कर एससीईआरटी के कार्यों और उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। बैठक में शिक्षा विभाग के विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार, एससीईआरटी के निदेशक यतेंद्र कुमार पाल के अलावा सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

बीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए जारी की सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची
बीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए जारी की सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची
Aug 18, 2026, 8:03:00 PM
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुआ बीटेक प्रथम वर्ष के नये छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुआ बीटेक प्रथम वर्ष के नये छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन
Aug 18, 2026, 7:50:00 PM
TRE-4 की वैकेंसी जारी होने पर बोले शिक्षा मंत्री, युवाओं के लिए भविष्य का द्वार खुला
TRE-4 की वैकेंसी जारी होने पर बोले शिक्षा मंत्री, युवाओं के लिए भविष्य का द्वार खुला
Aug 18, 2026, 7:47:00 PM
दलाबड़ में गूंजे मनसा मैया के जयकारे, उल्लास के साथ संपन्न हुआ पूजा महोत्सव
दलाबड़ में गूंजे मनसा मैया के जयकारे, उल्लास के साथ संपन्न हुआ पूजा महोत्सव
Aug 18, 2026, 7:42:00 PM
हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री
हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री
Aug 18, 2026, 7:36:00 PM
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
Aug 18, 2026, 7:25:00 PM
एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Aug 18, 2026, 7:17:00 PM
एक क्लिक पर मिलेगी चुनाव आयोग की हर सुविधा, 40 पोर्टल को जोड़कर बना ईसीआईनेट
एक क्लिक पर मिलेगी चुनाव आयोग की हर सुविधा, 40 पोर्टल को जोड़कर बना ईसीआईनेट
Aug 18, 2026, 7:09:00 PM
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
Aug 18, 2026, 7:01:00 PM
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
Aug 18, 2026, 6:56:00 PM