एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

कटिहार जिले में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार द्वारा लगातार दूसरे दिन जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया गया।

एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

कटिहार जिले में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार द्वारा लगातार दूसरे दिन जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया गया। एसपी के औचक निरीक्षण से थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों में भी सतर्कता देखने को मिली।

17 अगस्त को पुलिस अधीक्षक ने डंडखोरा एवं हसनगंज थाना का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद 18 अगस्त को उन्होंने तेलता, बलरामपुर, सुधानी, बरसोई एवं कचना थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेखों के रखरखाव की बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान ओडी रजिस्टर का अवलोकन एवं जांच की गई। साथ ही थानों में संधारित किए जा रहे विभिन्न अभिलेखों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित थानाध्यक्षों से थाना क्षेत्र की वर्तमान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान थाना स्तर पर अभिलेखों के समुचित संधारण और पुलिस कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया गया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने तथा क्षेत्र में लगातार गश्ती एवं निगरानी बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किए जाने को जिले में बेहतर पुलिसिंग, जवाबदेही और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

कटिहार से तौकीर रजा की रिपोर्ट

Trending News

बीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए जारी की सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची
बीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए जारी की सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची
Aug 18, 2026, 8:03:00 PM
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुआ बीटेक प्रथम वर्ष के नये छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुआ बीटेक प्रथम वर्ष के नये छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन
Aug 18, 2026, 7:50:00 PM
TRE-4 की वैकेंसी जारी होने पर बोले शिक्षा मंत्री, युवाओं के लिए भविष्य का द्वार खुला
TRE-4 की वैकेंसी जारी होने पर बोले शिक्षा मंत्री, युवाओं के लिए भविष्य का द्वार खुला
Aug 18, 2026, 7:47:00 PM
दलाबड़ में गूंजे मनसा मैया के जयकारे, उल्लास के साथ संपन्न हुआ पूजा महोत्सव
दलाबड़ में गूंजे मनसा मैया के जयकारे, उल्लास के साथ संपन्न हुआ पूजा महोत्सव
Aug 18, 2026, 7:42:00 PM
हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री
हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री
Aug 18, 2026, 7:36:00 PM
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
Aug 18, 2026, 7:25:00 PM
एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Aug 18, 2026, 7:17:00 PM
एक क्लिक पर मिलेगी चुनाव आयोग की हर सुविधा, 40 पोर्टल को जोड़कर बना ईसीआईनेट
एक क्लिक पर मिलेगी चुनाव आयोग की हर सुविधा, 40 पोर्टल को जोड़कर बना ईसीआईनेट
Aug 18, 2026, 7:09:00 PM
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
Aug 18, 2026, 7:01:00 PM
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
Aug 18, 2026, 6:56:00 PM