आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद के प्रदेश कार्यालय से निकलने वाले राजभवन मार्च के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब यह मार्च गांधी मैदान से निकलेगा।

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि 19 अगस्त को होने वाला राजभवन मार्च अब राजद प्रदेश कार्यालय के बजाय सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर (गांधी मैदान) से शुरू होगा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह विशाल मार्च जेपी गोलंबर से निकलकर डाकबंगला चौराहा, तारामंडल और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए राजभवन तक जाएगा।

यह राजभवन मार्च बिहार में अपने हक और रोजगार की मांग कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुई बर्बर पुलिसिया कार्रवाई तथा निहत्थे युवाओं पर AK-47 जैसे हथियारों के इस्तेमाल के कड़े विरोध में किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर इस अमानवीय कृत्य के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की थी। परंतु, तानाशाही सरकार ने अब तक किसी भी दोषी वरिष्ठ अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

नेता प्रतिपक्ष ने पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि यह पूरा राजभवन मार्च पूर्णतः शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा। पार्टी का कहना है कि इस मार्च में पार्टी के सभी वर्तमान सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी, युवा साथी, छात्र और हजारों-हजार की संख्या में आम जनमानस शामिल होकर छात्रों-युवाओं के न्याय के लिए हुंकार भरेंगे और इस दमनकारी सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे।

Trending News

बीसीए ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए जारी की सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची

Aug 18, 2026, 8:03:00 PM
जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में आयोजित हुआ बीटेक प्रथम वर्ष के नये छात्रों के लिए ‘दीक्षारंभ’ ओरिएंटेशन

Aug 18, 2026, 7:50:00 PM
TRE-4 की वैकेंसी जारी होने पर बोले शिक्षा मंत्री, युवाओं के लिए भविष्य का द्वार खुला

Aug 18, 2026, 7:47:00 PM
दलाबड़ में गूंजे मनसा मैया के जयकारे, उल्लास के साथ संपन्न हुआ पूजा महोत्सव

Aug 18, 2026, 7:42:00 PM
हर क्षेत्रीय भाषा के लिए खुलेंगे एक-एक केंद्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे : शिक्षा मंत्री

Aug 18, 2026, 7:36:00 PM
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
आरजेडी पार्टी कार्यालय नहीं अब गांधी मैदान से निकलेगा तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन मार्च
Aug 18, 2026, 7:25:00 PM
एसपी ने किया थानों का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Aug 18, 2026, 7:17:00 PM
एक क्लिक पर मिलेगी चुनाव आयोग की हर सुविधा, 40 पोर्टल को जोड़कर बना ईसीआईनेट

Aug 18, 2026, 7:09:00 PM
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल

Aug 18, 2026, 7:01:00 PM
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया

Aug 18, 2026, 6:56:00 PM