नई शिक्षा नीति: प्रभावी क्रियान्वयन पर 9-10 अगस्त को पटना में होगा मंथन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन कराने के लिए 9 और 10 अगस्त को राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नई शिक्षा नीति: प्रभावी क्रियान्वयन पर 9-10 अगस्त को पटना में होगा मंथन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन कराने के लिए 9 और 10 अगस्त को राज्य स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला सह चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रखंड और जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर तैनात शिक्षा विभाग के करीब 400 से अधिक अधिकारी शामिल होंगे। इस दो दिवसीय चिंतन शिविर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, स्मार्ट क्लास, ई-शिक्षा कोष एवं एचआरएमएस का एकीकरण, शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, आईआईटी आधारित प्रयोगशालाएं, डिजिटल नवाचार, सौर ऊर्जा, विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा, व्यावसायिक शिक्षा, स्वास्थ्य जांच, पोषण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शिक्षा प्रणाली में किए जा रहे नीतिगत बदलावों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शैक्षणिक प्रशासकों और पदाधिकारियों का क्षमता निर्माण करने और विकसित भारत के विजन को संवेदीकरण शिक्षा विभाग से जुड़े क्षेत्रीय एवं जिला स्तरीय प्रशासकों को 2047 के राष्ट्रीय लक्ष्य और उसमें बिहार की रणनीतिक भूमिका से अवगत कराना है। इसके साथ ही नई शिक्षा नीति के प्रमुख घटकों (जैसे- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समता, समावेशिता और डिजिटल साक्षरता) को राज्य की शैक्षणिक नीतियों के साथ जोड़ना है।

इसके अलावा डिजिटल इंटरवेंशन को बढ़ावा देने के लिए कक्षा शिक्षण से लेकर प्रशासनिक प्रबंधन तक आधुनिक सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) और एआई आधारित उपकरणों के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं लक्ष्य आधारित कार्ययोजना के लिए प्रशासकों के बीच समन्व स्थापित कर निर्धारित शैक्षणिक अधिगम परिणामों की समयब संप्राप्ति सुनिश्चित करना है। 

इस चिंतन शिविर के बाद जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों के पास नई शिक्षा नीति के लक्ष्यों को लागू करने का एक स्पष्ट एक्शन प्लान हो जाएगा। वहीं शिक्षा प्रशासक आधुनिक नवाचारों और डिजिटल तकनीक का उपयोग करने में अधिक सक्षम होंगे, जिससे नवाचार और डिजिटल साधनों के माध्यम से राज्य के सरकारी विद्यालयों में बच्चों को सीखने के स्तर में गुणात्मक वृद्धि होगी।

Trending News

पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM
विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
Aug 07, 2026, 7:21:00 PM
आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार
आंगनबाड़ी केंद्र बना रहा था साइबर ठगी का अड्डा, चार गिरफ्तार
Aug 07, 2026, 7:16:00 PM
कथित अवैध गुटखा गोदाम सील, जांच टीम से सहयोग नहीं करने पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई
कथित अवैध गुटखा गोदाम सील, जांच टीम से सहयोग नहीं करने पर फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई
Aug 07, 2026, 7:07:00 PM
गांव में प्रशासन ने सुनी फरियाद, सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान
गांव में प्रशासन ने सुनी फरियाद, सहयोग शिविर में ग्रामीणों को मिला ऑन-द-स्पॉट समाधान
Aug 07, 2026, 6:56:00 PM
बहराइच: डीएम कार्यालय पहुंचकर मुकेश सहनी ने भरा हुंकार, लोकतंत्र में अफसरशाही, मनमानी नहीं चलेगी
बहराइच: डीएम कार्यालय पहुंचकर मुकेश सहनी ने भरा हुंकार, लोकतंत्र में अफसरशाही, मनमानी नहीं चलेगी
Aug 07, 2026, 6:55:00 PM
डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
डीजीपी से मिले तेजस्वी, पांच सूत्री मांगों का सौंपा ज्ञापन
Aug 07, 2026, 6:50:00 PM
गोपालगंज में अनूप की मौत पर बवाल, इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे लोग, दोषी डॉक्टर के खिलाफ FIR...
गोपालगंज में अनूप की मौत पर बवाल, इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे लोग, दोषी डॉक्टर के खिलाफ FIR...
Aug 07, 2026, 6:42:00 PM
पान दुकानदार को फंसाने की साजिश नाकाम, भारी संख्या में जाली नोट के साथ सूचना देने वाला गिरफ्तार
पान दुकानदार को फंसाने की साजिश नाकाम, भारी संख्या में जाली नोट के साथ सूचना देने वाला गिरफ्तार
Aug 07, 2026, 6:41:00 PM