मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन

राजधानी के ज्ञान भवन में आयोजित “मेगा जॉब फेयर-2026” युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर का मंच बनकर उभरा है।

मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन

राजधानी के ज्ञान भवन में आयोजित “मेगा जॉब फेयर-2026” युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर का मंच बनकर उभरा है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से आयोजित इस मेगा जॉब फेयर के तीसरे दिन करीब 9 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें से विभिन्न कंपनियों द्वारा 3487 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार की तलाश में बिहार के अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवाओं में मेले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

मेगा जॉब फेयर में एसबीआई लाइफ, भारती एयरटेल लिमिटेड, रिलायंस रिटेल, टाटा क्रोमा, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, विजन इंडिया, जॉनसन लिफ्ट, मैनपावर ग्रुप, मास एचआर सॉल्यूशन, एनआईआईटी फाउंडेशन, रीशव ऑटोमोबाइल, सत्या माइक्रोकैपिटल लिमिटेड और अन्नपूर्णा फाइनेंस समेत 100 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस (बीएफएसआई), रिटेल, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जॉब फेयर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि युवाओं को रोजगार के लिए अलग-अलग कंपनियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। ज्ञान भवन में ही कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का पंजीकरण, स्क्रीनिंग, योग्यता की जांच, साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इससे युवाओं को एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने और अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी हासिल करने का अवसर मिल रहा है।

मेले में पटना के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों और सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थी डीईटी पोर्टल और क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर मेगा जॉब फेयर में शामिल हो रहे हैं। विभाग की ओर से मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक रोजगार इच्छुक युवाओं तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

मेगा जॉब फेयर में युवाओं के लिए अभी भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। 22 और 23 अगस्त को भी ज्ञान भवन, पटना में जॉब फेयर का आयोजन जारी रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवा पंजीकरण कर अपनी पसंद के क्षेत्र की कंपनियों में साक्षात्कार देकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Trending News

उत्तर बिहार का सबसे बड़ा महावीरी अखाड़ा मेला, मोनिया बाबा की परंपरा में आस्था और एकता का संगम
उत्तर बिहार का सबसे बड़ा महावीरी अखाड़ा मेला, मोनिया बाबा की परंपरा में आस्था और एकता का संगम
Aug 22, 2026, 3:29:00 PM
19 दिन से अनशन, अब बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन की ओर बढ़े PHD होल्डर्स, चिराग ने लिखी थी CM सम्राट को चिट्ठी
19 दिन से अनशन, अब बैरिकेडिंग तोड़ लोकभवन की ओर बढ़े PHD होल्डर्स, चिराग ने लिखी थी CM सम्राट को चिट्ठी
Aug 22, 2026, 2:57:00 PM
 जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात
जदयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष का भव्य स्वागत, नीतीश कुमार को लेकर कही बड़ी बात
Aug 22, 2026, 2:24:00 PM
मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन
मेगा जॉब फेयर-2026 बना युवाओं के सपनों को साकार करने का मंच, तीसरे दिन 3487 युवाओं का चयन
Aug 22, 2026, 2:19:00 PM
संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में शुरू हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ
संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में शुरू हुआ कुमकुमार्चन महायज्ञ
Aug 22, 2026, 1:55:00 PM
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा! विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Aug 22, 2026, 1:38:00 PM
जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग
जमीन विवाद में महिलाओं से मारपीट, अस्पताल पहुंचे मंत्री संजय पासवान, गिरफ्तारी की मांग
Aug 22, 2026, 1:36:00 PM
 कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
Aug 22, 2026, 1:19:00 PM
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
Aug 22, 2026, 1:05:00 PM
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
Aug 22, 2026, 12:49:00 PM