JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! मुख्य परीक्षा का शेड्यूल और गाइडलाइन जारी

JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! मुख्य परीक्षा का शेड्यूल और गाइडलाइन जारी

JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! मुख्य परीक्षा का शेड्यूल और गाइडलाइन जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jul 15, 2026, 12:40:00 PM

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 25 से 27 जुलाई 2026 तक राजधानी रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा प्रतिदिन दो सत्रों में आयोजित होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा और प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए पहली पाली के लिए सुबह 8:00 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 25 जुलाई को प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र, 26 जुलाई को तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र तथा 27 जुलाई को पांचवें और छठे प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्नपत्रों में शामिल होना प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए अनिवार्य है।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड और अटेंडेंस शीट डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, पंजीकरण संख्या सहित सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि मिलती है, तो 24 जुलाई तक लिखित आवेदन देकर उसमें संशोधन कराया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ चार हालिया रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। वहीं परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पुस्तकें, बैग, खाद्य सामग्री तथा अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Trending News

खुले में चल रही थी मांस मछली की दुकानें, चला प्रशासन का पीला पंजा
खुले में चल रही थी मांस मछली की दुकानें, चला प्रशासन का पीला पंजा
Jul 15, 2026, 1:31:00 PM
SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जागरूकता रथ के जरिए हर घर तक पहुंचेगी जानकारी
SIR अभियान ने पकड़ी रफ्तार, जागरूकता रथ के जरिए हर घर तक पहुंचेगी जानकारी
Jul 15, 2026, 1:28:00 PM
 मोतिहारी: कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के ठिकानों पर छापेमारी, बड़ी मात्रा में नकदी, हथियार बरामद
मोतिहारी: कुख्यात अपराधी नरेश पांडे के ठिकानों पर छापेमारी, बड़ी मात्रा में नकदी, हथियार बरामद
Jul 15, 2026, 12:56:00 PM
'बांकीपुर सीट पर एनडीए की जीत तय, विपक्ष को जनता सीखा चुकी है सबक' बोले मंत्री श्रवण कुमार
'बांकीपुर सीट पर एनडीए की जीत तय, विपक्ष को जनता सीखा चुकी है सबक' बोले मंत्री श्रवण कुमार
Jul 15, 2026, 12:43:00 PM
JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! मुख्य परीक्षा का शेड्यूल और गाइडलाइन जारी
JPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! मुख्य परीक्षा का शेड्यूल और गाइडलाइन जारी
Jul 15, 2026, 12:40:00 PM
CM सम्राट चौधरी से मिले बीजेपी नेता विकास सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, बिहार के विकास कार्यों पर जताया आभार
CM सम्राट चौधरी से मिले बीजेपी नेता विकास सिंह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, बिहार के विकास कार्यों पर जताया आभार
Jul 15, 2026, 12:33:00 PM
राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे अजीत मुर्मू
राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे अजीत मुर्मू
Jul 15, 2026, 12:32:00 PM
प्रदूषण और मुआवजे को लेकर भड़का गुस्सा, पेटो पंचायत में बड़ा आंदोलन
प्रदूषण और मुआवजे को लेकर भड़का गुस्सा, पेटो पंचायत में बड़ा आंदोलन
Jul 15, 2026, 12:06:00 PM
गोपालगंज: युवती का किया था अपहरण, 5 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपालगंज: युवती का किया था अपहरण, 5 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 11:53:00 AM
सलवार उतारना, सीना दबाने की कोशिश रेप नहीं, पटना HC के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत क्या बोले...
सलवार उतारना, सीना दबाने की कोशिश रेप नहीं, पटना HC के फैसले पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत क्या बोले...
Jul 15, 2026, 11:36:00 AM