JEE एडवांस एग्जाम में बिहार के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, CM सम्राट चौधरी और संजय झा ने दी बधाई

जेईई एडवांस एग्जाम 2026 में बिहार के शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करके टॉप किया है। शुभम कुमार की इस सफलता पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

JEE एडवांस एग्जाम में बिहार के शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर, CM सम्राट चौधरी और संजय झा ने दी बधाई

देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में शुमार जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड (JEE Advanced 2026) यानि  जेईई एडवांस एग्जाम 2026  के नतीजे घोषित हो गए हैं। बिहार के शुभम कुमार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करके टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक (CRL 1) हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। शुभम कुमार की इस सफलता पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए लिखा है कि जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त कर देशभर में बिहार का नाम गौरवान्वित करने वाले प्रतिभाशाली छात्र शुभम कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी अथक मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रतिभा ने लाखों युवाओं को प्रेरित करने का कार्य किया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके उज्ज्वल भविष्य की नई ऊँचाइयों का आधार बने, यही कामना है। 

वहीं जदयू सांसद संजय झा ने बधाई देते हुए लिखा है-गया के शुभम कुमार द्वारा JEE Advanced 2026 में अखिल भारतीय रैंक 1 प्राप्त करना बिहार के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है। यह उपलब्धि उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। शुभम ने न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

बता दें कि जेईई एडवांस एग्जाम 2026 में आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करके टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक (CRL 1) हासिल कर यह मुकाम हासिल किया है। जेईई एडवांस्ड 2026 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले शुभम कुमार बिहार के गया के रहने वाले हैं। वह साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जेईई एडवांस्ड 2026 में टॉप करने के बाद उनका लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे में एडमिशन लेना है। गया में शुरुआती पढ़ाई करने के बाद वे देश के सबसे बड़े एजुकेशन हब कोटा (राजस्थान) चले गए थे, जहां उन्होंने जेईई की तैयारी के लिए खुद को पूरी तरह झोंक दिया। शुभम कुमार बिहार के गया जिले के बेहद सामान्य और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता शिव कुमार गया में ही छोटी सी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां कंचन देवी गृहिणी हैं।

बताते चलें कि जेईई एडवांस एग्जाम में कुल 56880 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है जिसमें से लड़कियों की संख्या 10107 है। इन सभी गर्ल्स में दिल्ली जोन से परीक्षा देने वाली आरोही देशपांडे ने देश में टॉप किया है। इस बार जेईई एडवांस के लिए कुल 187389 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 179694 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें से 56880 स्टूडेंट्स ने एग्जाम क्वालीफाई किया है। इसमें से मेल स्टूडेंट्स की संख्या 46773 वहीं फीमेल स्टूडेंट्स की संख्या 10107 है। देशभर में फैले आईआईटी के 7 क्षेत्रीय ज़ोन में से इस बार आईआईटी दिल्ली ज़ोन का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला है। ऑल इंडिया टॉप-10 की सूची में अकेले दिल्ली ज़ोन से 5 होनहारों ने अपनी जगह बनाई है, जिसमें शीर्ष के तीनों पायदान भी शामिल हैं। इस साल कोटा में रहकर पढ़ाई करने वाले शुभम कुमार ने ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है।


Trending News

पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
पीएम सूर्य घर योजना: धरातल पर उतारने में जुटा बिजली विभाग, नुक्कड नाटक से दिया संदेश
Oct 22, 2026, 7:43:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, डूबे युवक का शव बरामद
Oct 22, 2026, 7:42:00 PM
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
बिहार में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 3 SP और 54 DSP का ट्रांसफर
Oct 22, 2026, 7:25:00 PM
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
तीन छात्रों की मौत, अनुमंडल अस्पताल का पूर्व विधायक ने किया निरीक्षण, मिली शराब की बोतलें
Oct 22, 2026, 7:16:00 PM
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
प्रतिमा विसर्जन के लिए साढ़े 12 घंटे गुल रही बिजली, अंधेरे में डूबा रहा इलाका
Oct 22, 2026, 6:51:00 PM
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर फुलवरिया में तैयारी पूरी, इतने मतदाता डालेंगे वोट
Oct 22, 2026, 6:39:00 PM
 Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Bihar MLC Election: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: 14 केंद्रों पर 1297 मतदाता करेंगे मतदान
Oct 22, 2026, 6:24:00 PM
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Bihar MLC Election: कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान की तैयारियां पूरी
Oct 22, 2026, 6:12:00 PM
 Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Bihar MLC Election: दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद
Oct 22, 2026, 5:52:00 PM
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी ताकत दिखाएगी सुभासपा
Oct 22, 2026, 5:48:00 PM