संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, संस्थापक डी.पी गालस्टाउन ने छात्रों को दिए टिप्स

दानापुर के संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल (St. Karen's Secondary School) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।

संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, संस्थापक डी.पी गालस्टाउन ने छात्रों को दिए टिप्स

पटना: दानापुर के संत कैरेंस सेकेंडरी स्कूल (St. Karen's Secondary School) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में छात्र परिषद के 50 नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को औपचारिक रूप से पद एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी छात्र नेताओं ने विद्यालय के मूल्यों को बनाए रखते हुए ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार रेजिमेंटल सेंटर (BRC) के लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार थे। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में छात्र नेताओं को अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों के उत्साह, आत्मविश्वास और जागरूकता की सराहना भी की।

समारोह में कक्षा 12-ई की छात्रा आकृति राज को सत्र 2026-27 के लिए हेड गर्ल तथा कक्षा 12-बी के छात्र सैयद अफनान अहमद सालिक को हेड बॉय नियुक्त किया गया। इनके साथ अन्य 50 छात्र परिषद सदस्यों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में बैज एवं सैश प्रदान किए गए।

विद्यालय के संस्थापक एवं संरक्षक डी. पी गालस्टाउन ( D.P. Galstaun) ने अपने संबोधन में अनुशासन, विनम्रता और सेवा-भाव आधारित नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक एवं आदर्श व्यक्तित्व बनने के लिए प्रेरित किया। जो संस्था के मूल्यों एवं विरासत को आगे बढ़ा सकें।  

इस अवसर पर हेड ऑफ एकेडमिक ऑपरेशंस एंड स्ट्रैटेजी शेफाली श्रीवास्तव  भी मौजूद रहीं। उन्होंने नव-निर्वाचित परिषद सदस्यों को बधाई देते हुए जिम्मेदारी और अच्छे चरित्र के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। समारोह का समापन छात्र परिषद सदस्यों द्वारा शपथ ग्रहण के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने सेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Trending News

पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
लोजपा रामविलास में शंभू प्रसाद का बढ़ा कद, SC/ST प्रदेश उपाध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी
Sep 06, 2026, 3:38:00 PM
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
लक्ष्मण नारायण शर्मा कैसे बना 'नीम करौली बाबा', परिवार में कौन-कौन, स्टीव जॉब्स से विराट कोहली तक...
Sep 06, 2026, 3:17:00 PM
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
NTPC की CB दक्षिणी कोल परियोजना के खिलाफ केरेडारी में रैयतों का महाजुटान, बोले-जान दे देंगे पर जमीन नहीं देंगे
Sep 06, 2026, 2:50:00 PM